सर्द हवाओं में रैन बसेरों का हाल देखने निकली ईओ, मिली अव्यवस्थाएं

Share :

मुजफ्फरनगर। सर्द हवाओं के बीच रात्रि में गरीबों और बेसहारा लोगों को खुले आसमान के नीचे सोने से बचाने की खातिर नगर पालिका प्रशासन द्वारा शुरू रैन बसेरों में हालात और व्यवस्था का जायजा लेने बीती रात्रि पालिका ईओ ने औचक निरीक्षण किया। इस बीच उन्हें न तो रैन बसेरे में सफाई मिली और न सड़कों पर अलाव जलता पाया गया। वहीं जिम्मेदारी पर लगाए कर्मी भी गुम थे। ड्यूटी से गायब मिले राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया। वहीं ड्यूटी से बिना बताये गायब मिले 4 पालिका कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। गंदगी मिलने पर रैन बसेरा चला रहे एनजीओ प्रबंधक को चेतावनी देते हुए दो दिनों में सफाई दुरूस्त करने के निर्देश दिये।
जिले में बढ़ती शीत लहर के बीच डीएम के निर्देशों पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह बीती शनिवार की देर रात्रि रैन बसरों के निरीक्षण पर निकली। उन्होंने रेलवे स्टेशन के रैन बसेरे पर पहुंचकर सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को परखा तो वहां गंदगी का आलम मिला। कमरों में सफाई का अभाव था, बिस्तर फटे व गंदे मिले। उन्होंने इसे लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुबंध के तहत रैन बसेरे का संचालन कर रहे एनजीओ आदर्श सेवा समिति के प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा व कर्मी को चेतावनी देते हुए सुधार पर जोर दिया। वहीं यहां शुरू मरम्मत कार्य को जल्द निपटाने के लिए जेई निर्माण कपिल कुमार को कहा। निरीक्षण के बाद जब वो बाहर निकली तो सड़क पर कहीं अलाव जलते हुए नहीं मिले, जबकि सर्द हवा से लोग ठिठुर रहे थे। ईओ ने तत्काल ही अलाव प्रभारी तनवीर आलम को मौके पर बुलाया और इसके लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए अलाव व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिये। जिसके बाद रेलवे स्टेशन, रैन बसेरों के बाहर और रोडवेज बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर अलाव जलवाए गए। ईओ ने प्रति दिन यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यहां पर ड्यूटी पर लगाए चार कर्मचारी बीसी शोभित कुमार, अनुचर विनोद कुमार, अरूण कुमार व बेलदार महबूब का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देते हुए 2 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस दौरान जेई निर्माण कपिल कुमार, राजस्व निरीक्षण विजय कुमार, लिपिक तनवीर आलम व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात्रि निरीक्षण में स्थाई रैन बसेरे में कई खामियां मिली। वहां पर सफाई का अभाव और कमरों में गंदगी मिली। बिस्तर गंदे और फटे हुए, बैड में दीमक लगी थी। उनके अंदर बिस्तर और कम्बल भरे मिले, लेकिन बाहर फटे हुए रखे थे। पंखों पर धूल जमा थी। खिड़की के टूटे शीशे हुए थे, जिनके कारण अंदर हवा आ रही थी। एनजीओ प्रबंधक को 2 दिन में सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी गई कि दोबारा कमी मिली तो कार्यवाही की जायेगी। ईओ ने बताया कि खिड़की के शीशे, मरम्मत कार्य और व्हाइट वॉश निपटाने के निर्देश जेई निर्माण कपिल कुमार को दिए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी क्षेत्र में सड़क पर सोते लोगों को रात्रि भ्रमण करते हुए रैन बसेरों तक पहुंचने में लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने दायित्व नहीं निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal