सभासदों की शिकायत पर उठे सवाल, चर्चाओं का बाजार गर्म

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् में शह और मात के खेल में एक-दूसरे पर आरोपों के बीच अफवाहों का बाजार अपने यौवन पर है। नगरीय विकास को पंख लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्यों के टैंडर अभी खुले भी नहीं, लेकिन उनसे पहले ही कुछ सभासदों ने डीएम से मिलकर उनमें पूल और अनियमितता होने के आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग कर दी। डीएम से की गई शिकायत सवालों के घेरे में है, क्योंकि जब किसी भी निर्माण कार्य का टैंडर खुला ही नहीं तो उन्हें पूल होने की जानकारी किस आधार पर मिली। इन टैंडरों को अभी एक सप्ताह बाद खोले जाने की तैयारी है।
डीएम से मिले वार्ड सभासदों की शिकायत पर पालिका में चर्चा का बाजार गर्म है। उन्होंने जिन कार्यों में पूल होने का दावा किया है, अभी उनके टैंडर खुले ही नहीं है। पालिका के एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 202 निर्माण कार्यों के टैंडर प्रक्रिया में हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ सभासदों ने इसमें पूल होने की शिकायत डीएम से कर जांच की मांग की है, जबकि हकीकत यह है कि टैंडर खुले ही नहीं, तो पूल होने की बात कैसे की जा सकती है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह बाद इन टैंडरों को अलग अलग स्लॉट में खोलने की तैयारी निर्माण विभाग ने की है। इसके बाद टैंडर में ठेकेदार फर्मों के एस्टीमेट आधार पर दिए रेट यदि सभी 202 कार्योंं में एक समान प्रतिशत पर पाए जाते हैं तो पूल माना जायेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्य के लिए 3 से कम टैंडर स्वीकार नहीं होंगे। ऐसे में किसी कार्य में चार, पांच और 8 तक टैंडर आए हैं, जो प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। उन्होंने इन कार्यों में पूल जैसी संभावना से इंकार करते हुए कहा कि टैंडर खुलने के बाद ही सही स्थिति सामने आ जायेगी।

इन्होंने कहा-
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका में भ्रष्टाचार के प्रति हमारी नीति जीरो टोलरेंस की है। निर्माण कार्यों के टैंडर हुए नहीं, होने बाकी हैं। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और प्रतिस्पर्धी है, किसी ने पूल का प्रयास किया भी है तो अभी किसी को कार्य स्वीकृत नहीं किए गए, ऐसे में अनियमितता का सवाल नहीं है। हमारी पूरी निगरानी बनी है। हम ये भी अपील करेंगे कि जनता के बीच किसी भी प्रकार का भ्रामक प्रचार कर पालिका की छवि को धूमिल करने से बचना चाहिए। सभी पालिका परिवार के रूप में एकजुट रहकर शहर के विकास में सकारात्मक योगदान प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal