मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के निवासी हर्षित नामदेव को इस बार झारखंड़ की अंडर-23 आयु वर्ग की एक दिवसीय क्रिकेट टीम में चयनित किया गया है। झारखंड की टीम 15 दिसंबर से होने जा रहे बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में इस बार खेलेगी।
गुरूवार को मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि नगर के मौ. रामपुरी निवासी हर्षित नामदेव ने इससे पूर्व अंडर-16 और अंडर-19 में भी अपनी खेल प्रतिभा के बूते पूर्व के वर्षों में 2015 से झारखंडसे ा्रतिनिधित्व किया है। मुख्य रूप से दाएं हाथ के बल्लेबाज हर्षित नामदेव लंबे समय से मुजफ्फरनगर स्टेडियम में अंकुर के पास प्रशिक्षण लेते रहे हैं। नगर के इस युवा क्रिकेट खिलाड़ी की सफलता पर आज मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा हर्षित को शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया है और बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






