अब जाट महासभा ने किया डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। संभल प्रकरण को लेकर जारी आक्रोश के बीच जनपद जाट महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कुछ पार्टियों द्वारा राजनीतिकरण कर जाति विशेष के अधिकारियों पर आरोप-प्रत्यारोप करते हुए उन्हें बदनाम करने का विरोध दर्ज कराया। महासभा ने न्यायालय के आदेश पर संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी व गोलियां चला कर माहौल खराब करने का काम किया, जिसमें कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कानून के दायरे में रहते हुए शान्ति व्यवस्था कायम करने के लिए हरसम्भव प्रयास किए गए, लेकिन उपद्रवियों के हौंसले इतने बुलन्द थे कि उन्होंने कानून को ताक पर रखकर कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को चोटिल करने के साथ क्षेत्र में आगजनी भी की।
जनपद जाट महासभा अध्यक्ष धर्मवीर बालियान के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे समाज के लोगों ने उपद्रव में अनावश्यक रूप से राजनीति कर प्रशासनिक कार्यवाही पर उंगलियां उठाए जाने और एक जाति विशेष के अधिकारियों को भी बदनाम किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वहीं जनपद के निवासी सीओ के पद पर आसीन अनुज चौधरी जिन्होंने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है, को टारगेट किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं संभल मामले में संबन्धित उपद्रवियों की पहचान कर कठोर कार्यवाही की जाने की मांग की, जिससे स्वच्छ व राष्ट्रप्रेमी अधिकारियों की छवि धूमिल ना हो. व प्रदेश की जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस करे, जैसा विगत वर्षों में आपके शासन में आम जनता ने अपने आपको सुरक्षित महसूस किया है। उन्होंने अनर्गल ब्यानबाजी पर रोक लगाने की मांग की। वहीं जनपद जाट महासभा ने उन सभी पार्टियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर पुरजोर विरोध करने की चेतावनी दी जो अनावश्यक रूप से समाज के अधिकारियों पर आरोप लगा रही हैं। इस दौरान ओमकार अहलावत, सुन्दरपाल सिंह, केडी वर्मा, राहुल चौधरी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal