पीएम कुसम योजना में पात्र किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Share :

मुजफ्फरनगर। सौर ऊर्जा नीति-2022 के तहत एमएनआरई केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा व उत्थान महाभियान घटक सी-2 योजनान्तर्गत पृथक कृषि फीडर्स का सोलराईजेशन किया जाना है। इस कड़ी में जिले में 86 पृथक कृषि सबस्टेशन का सोलराईजेशन किया जाना अभी प्रस्तावित है। स्थापित सबस्टेशन के निकटस्थ 5 किमी की परिधि में सरकारी भूमि-किसानों की भूमि पर प्रस्तावित क्षमता के सोलर पॉवर संयंत्र की स्थापना की जा सकती है।
यूपीनेडा के परियोजना प्रभारी भजन सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 1 मेगावाट सोलर पॉवर प्लांट की स्थापना को 4 एकड़ भूमि की जरूरत है तथा लगभग 4 करोड़ रुपए संयंत्र स्थापना में व्यय होता है। भारत सरकार द्वारा प्रति मेगावाट 1.05 करोड़ तथा राज्य सरकार द्वारा 50 लाख का अनुदान देय है। संयंत्र की स्थापना कार्य कृषक सोसायटी, पंचायत, सहकारिता, एफपीओ व विकास कर्ता द्वारा कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि किसान अपनी जमीन विकासकर्ता को 27 वर्ष हेतु आपसी सहमति से निर्धारित लीज रेंट पर दे सकता है। किसान अपनी भूमि लीज पर देने हेतु यूपीनेडा पर विकसित पोर्टल पर नि:शुल्क आवेदन कर सकता है। सोलर पावर प्लांट से उत्पादित ऊर्जा को उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लि. द्वारा 25 वर्ष हेतु क्रय किया जायेगा। विद्युत विभाग द्वारा प्रति यूनिट रुपए 3.00 की दर से विकासकर्ता को भुगतान होगा। जिसके लिए विकासकर्ता और विद्युत विभाग के बीच 25 वर्ष का अनुबंध किया जाता है। वहीं संयंत्र की पूर्ण लागत व देखरेख ‘विकासकर्ता को वहन करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जिले में 86 अदद पृथक कृषि विद्युत सब-स्टेशनों का सोलराईजेशन किया जाना है। इनमें 11 विद्युत सबस्टेशन किसानों द्वारा अपनी जमीन पर पॉवर प्लांट लगाने को सहमति दी है और 13 विद्युत सबस्टेशनों के लिए किसान अपनी जमीन देने को सहमत है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि अपनी जमीन सोलर पॉवर प्लांट हेतु लीज पर देने अथवा अधिक जानकारी के लिए यूपीनेडा के कार्यालय विकास भवन मुजफ्फरनगर में मोबाईल नंबर 9415609074 पर सपंर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal