जनपद में आज पांच हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने आ रहे सीएम योगी

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीरापुर में आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधि सभी एक्टिव हो गये हैं। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ पांच हजार से ज्यादा युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर आ रहे हैं। इसके लिए आसपास के जिलों में भी हलचल बढ़ चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दृष्टिगत अपने लखनऊ स्थित आवास कैम्प कार्यालय से डीएम अरविन्द मल्लप्पा के साथ वर्चुअल मीटिंग करते हुए तैयारियों के लिए निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

22 अगस्त यानि गुरूवार को मीरापुर क्षेत्र में स्थित भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज मे एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ करने और कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पधार रहे हैं। इस रोजगार मेले में 5000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। 40 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को एक वृहद रोजगार मेला का आयोजन मीरापुर क्षेत्र के गांव कैलापुर जसमौर स्थित बिजनौर दिल्ली हाईवे पर बीआईटी परिसर में प्रातः 9ः00 बजे से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के माध्यम से मुजफ्फरनगर व निकटस्थ स्थानों के युवाओं को विभिन्न 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित करने हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। दसवीं, बारहवीं, स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक इत्यादि सहित अन्य विषयों के विद्यार्थी एवं प्रशिक्षणार्थी के रूप में रोजगार मेले में लगभग 5000 युवा प्रतिभाग करने हेतु पात्र चुने गये हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेले के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी सम्बंधित विभागों के द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया है। रोजगार मेले के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवाद कार्यक्रम है और वो जनप्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।
मंत्री कपिल देव ने गुरूवार को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के शुभारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को लखनऊ आवास से जिले के अधिकारियों व विद्यालयों के प्रधानचार्याे को वर्चुअल कांफ्रेस के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से तैयारियों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य बिन्दुओं पर उनको निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal