पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण किसान दिवस स्थगित

Share :

मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाला किसान दिवस इस बार स्थगित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उददेश्य से बुधवार को किसान दिवस का आयोजन प्रस्तावित था, लेकिन जनपद में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में जनपद के अधिकांश अधिकारियों की ड्यूटी लगी होने के कारणवश किसान दिवस का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। अब यह आयोजन 28 अगस्त बुधवार को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में होगा। किसान दिवस में किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हे कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियाँ सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal