ककरौली बवाल में नामजद सभी 25 लोगों के मुकदमे लड़ेगी सपा

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतदान के दिन ककरौली गांव में हुए बवाल के कारण पुलिस द्वारा सपा और एआईएमआईएम के 25 कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी बलवे सहित अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। इसमें सपा समर्थक बताकर तीन महिलाओं को नामजद कर लिया गया। इन महिलाओं ने ककरौली थाना प्रभारी राजीव शर्मा के पिस्टल तानने का विरोध किया था। सपा इन महिलाओं को सम्मानित करने का ऐलान कर चुकी है और अब सपा ने ककरौली बवाल के मुकदमे में नामजद लोगों को न्याय दिलाने के लिए उनके मुकदमे लड़ने के लिए अपनी ओर से अधिवक्ता खड़े करने का निर्णय लिया है।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बताया कि ककरौली के साथ ही मीरापुर क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सपा का वोट रोकने के लिए एक साजिश के तहत सत्ता के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने काम किया है। हम ककरौली के साथ ही पूरे विधानसभा क्षेत्र में उन सभी पीड़ितों के साथ हैं, जिनको पुलिस व प्रशासन ने निशाने पर रखते हुए कार्यवाही की जद में लेकर उत्पीड़न किया है। पार्टी ने फैसला किया है कि ककरौली में वोट देने से रोकने वाले थाना प्रभारी की पिस्टल के सामने अड़ने वाली तोहिदा सहित सभी लागों के मुकदमों में सपा की ओर से पैरवी करने के लिए अधिवक्ता लगाये जायेंगे। पार्टी की अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी इसके लिए काम करेंगे। साथ ही महिलाओं को लखनऊ ले जाकर सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व से बात करके समय लिया लायेगा। ककरौली बवाल के मुकदमे में एआईएमआईएम के कार्यकर्ता भी शामिल होने पर उन्होंने कहा कि हमारे लिए वो मतदाता हैं, पुलिस ने ही पार्टीबंदी दिखाई है। वो सभी वोटर हैं। वो वोट देने जा रहे हैं, किसी को नहीं पता था कि वो किसको वोट देंगे। हम उनको न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे। मीरापुर के परिणाम पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रशासन की ताकत पर भाजपा ने जीता है। एनडीए की प्रत्याशी मिथलेश पाल सपा के मुकाबले चुनाव नहीं लड़ी थी, यहां सपा का इलेक्शन प्रशासन के साथ हुआ। औवेसी के प्रत्याशी को प्रशासन ने ही वोट डलवाये हैं। आसपा प्रत्याशी को मुस्लिमों ने वोट नहीं दिया है। फर्जी वोटिंग हुई है। दूसरी सीटों पर आसपा और औवेसी के प्रत्याशियों को ज्यादा वोट नहीं मिल पाई, यहां पर ज्यादा वोट क्यों मिली हैं, जिन गांवों में हमने मतदान प्रभावित होने की शिकायत की, वहां ज्यादा मतदान कैसे हो गई। आसपा का दलित मुस्लिम समीकरण केवल मीरापुर में ही क्यों चला। ये ही सवाल हैं। प्रशासन ने आसपा और एआईएमआईएम को सपा के खिलाफ एक भूत बनाकर पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal