मुजफ्फरनगर चरथावल क्षेत्र के गांव कल्लरपुर कछौली के श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा सिद्ध पीठ मंदिर में चार दिवसीय श्री भैरव अष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार को आचार्य पंडित सरवन शर्मा द्वारा सर्वप्रथम गणेश पूजन, विधि पूजन, शनिदेव जी पूजन, मां भगवती पूजन कराया गया। इसके बाद 64 योगिनी माता व नवग्रह का पूजन हुआ। इसके साथ श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा जी का पूजन विधि विधान के अनुसार किया गया। श्रीमहाकाल भैरव जी के पूजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं द्वारा श्री महाकाल को प्रसाद चढ़ाया गया। इस दौरान दर्शन करने के लिए दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
कल्लरपुर मंदिर में चल रहे इस आयोजन के बीच मध्यरात्रि में श्री काल भैरव जी का रुद्राभिषेक किया। इसके बाद श्री महाकाल की महाआरती और प्रसाद का भी वितरण किया गया। श्री भैरव अष्टमी महोत्सव में 24 घंटे भंडारे का मंदिर प्रांगण में आयोजन हो रहा है। चार दिवसीय महोत्सव के बीच इस दौरान मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह, ठा. राम कुमार सिंह पुंडीर, अमित पुंडीर, राजकुमार पुंडीर, हरपाल सिंह चौहान, पवन पांचाल, मुकेश धीमन, योगेश कुमार, सोनू कुमार, संजू कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार, अमन कुमार, नीरज कुमार, रजत कुमार,उमेश कुमार, शांति देवी, उषा देवी, अंजना देवी, प्रियंका देवी, दीपिका देवी, वैष्णवी, अभय प्रताप, पंडित कुलदीप आदि मौजूद रहे।

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक






