शारदेन स्कूल में एजुकेटिंग पैरेंट्स अबाउट एजुकेशन विषय पर कार्यक्रम संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई बोर्ड की ओर से शारदेन स्कूल में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपनन हुआ, जिसमें कार्यक्रम का मुख्य विषय एजुकेटिंग पैरेंट्स अबाउट एजुकेशन था। कार्यक्रम उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक करना और शिक्षकों को इस दिशा में प्रभावी सहयोग के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 9 बजे शारदेन स्कूल की प्राचार्या धारा रतन, मुख्य संसाधन रमणीत स्वरूप, स्वाति के. यूनियाल ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम आरंभ किया। इस कार्यक्रम में न केवल शारदेन स्कूल के शिक्षक व अभिभावक अपितु आसपास के कई स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे। उपस्थित शिक्षक की संख्या 41 थी। आयोजन शिक्षकों व अभिभावकों के बीच सामंजस्य स्थापित करने और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में दो प्रतिष्ठित शिक्षाविदों ने सेवाएं दीं। प्रथम संसाधन व्यक्ति रमणीत स्वरूप, जो भारतीय अकैडमी, रुड़की की प्राचार्या हैं, ने अपने व्याख्यान में बच्चों की शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षा केवल स्कूल की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक प्रयास है जिसमें अभिभावक, शिक्षक, और समाज की समान भागीदारी होनी चाहिए। दूसरी संसाधन व्यक्ति, स्वाति उनियाल जो ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या हैं, ने इस बीच अभिभावकों को बच्चों के साथ संवाद बनाने और उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरुरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ नैतिक और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान समूह चर्चा, प्रश्नोत्तर सत्र, और व्यावहारिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें शिक्षकों और अभिभावकों ने सक्रिय भाग लिया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, और कार्यक्रम के समापन पर शारदेन स्कूल की प्राचार्या ने सीबीएसई और दोनों संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal