एक बूथ में ईवीएम नहीं दिखा पाई मत, पर्ची से हो सका फैसला

Share :

मुजफ्फरनगर। शनिवार को नवीन मंडी में चल रही मतगणना के बीच एक ईवीएम धोखा दे बैठी। जैसे ही बूथ की ईवीएम को काउंटिंग टेबल पर लगाते हुए जब गिनती के लिए स्विच आॅन किया गया, तो ईवीएम से परिणाम बाहर नहीं आए। तमाम प्रयासों के बाद भी ईवीएम वोटों के बंटवारे का ही प्रदर्शन नहीं कर पाई, ऐसे में यहां के मतों को पर्ची से फैसला किया गया।
मीरांपुर चुनाव की मतगणना में जब 10वें राउंड की मतगणना शुरू हुई तो बूथ सं. 112 की ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकाल कर सुरक्षा के बीच मतगणना टेबिल तक पहुंचा। बेहड़ा सादात के मुस्लिम बाहुल्य बूथ प्राथमिक विद्यालय नं. 2 के कमरा नं. 2 में यह बूथ बनाया गया था। बूथ 112 की ईवीएम जब मतगणना एजेंटों के सामने मतों की गिनती के लिए प्रस्तुत कर चालू किया तो ईवीएम ही जवाब दे गई और मतों के बंटवारे का डिस्प्ले नहीं दे पाई। मतगणना कार्मिकों ने कई बार प्रयास किया, लेकिन ईवीएम नहीं चली। ऐसे में रिटर्निंग आॅफिसर को सूचित किया और तकनीकी रूप से भी ईवीएम को दिखवाया गया, लेकिन ईवीएम ने वोटों का प्रदर्शन नहीं किया तो इसे अलग निगरानी में रखवा दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराने के बाद 112 की गिनती पर्ची के माध्यम से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal