भाकियू अराजनैतिक ने किया कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक से जुड़े पदाधिकारियों ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए यूपी सरकार से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश में गन्ना मूल्य 450 रुपए प्रति कुंतल घोषित किए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपे गए मांग पत्र में भाकियू अ की जिला इकाई ने योगी सरकार से किसान हित में समय रहते गन्ना मूल्य भुगतान घोषित कराने के साथ अन्य समस्याओं के भी निदान कराने की मांग की।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की जिला इकाई ने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर महावीर चौक पर जीआईसी मैदान में एकत्र होकर वहां से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। इस बीच भाकियू नेताओं ने किसान समस्याओं से जुड़ा एक मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपते हुए जिले के किसानों की समस्याओं के निदान के साथ गन्ना मूल्य घोषित कराने की मांग की। भाकियू ने अपने मांग पत्र में गन्ने का मूल्य वर्तमान में चीनी मूल्य के आधार पर नहीं बल्कि उसके सह उत्पादों के आधार पर किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज गन्ने से एथनॉल, चीनी, शराब, बिजली व गैस आदि का उत्पादन किया जा रहा है। प्रदेश में पिछले वर्षों में भारत में सबसे अधिक रिकवरी वाला प्रदेश है, पर गन्ना मूल्य में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों से भी पीछे है। खेती की लागत हर वर्ष मंहगाई सूचकांक से भी अधिक बढ़ रही है। ऐसे में उत्पादन लागत अधिक होने के कारण वर्तमान मूल्य से किसानों को घाटा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना पेराई होने के बाद भी गन्ना मूल्य का निर्धारण अभी तक नहीं किया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष गन्ने से बनने वाले सभी उत्पादों के मूल्य में वृद्धि हुई है। वहीं उर्वरक, कीटनाशी, खरपतवार नाशी, कृषि की मजदूरी में भी 25 प्रतिशत वृद्धि होने के कारण गन्ना उत्पादन लागत में भी भारी वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ‘मेधावी प्रतिभाओं का किया भव्य सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिक्षा, प्रतिभा और युवा शक्ति के उत्सव के रूप में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा आयोजित ‘मेधावी सम्मान समारोह-2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह

पीआर पब्लिक स्कूल में योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ योगाभ्यास कर मनाया गया। यह आयोजन पूरे विद्यालय के लिए एक साझा कार्यक्रम था और इसमें सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सुबह की दिनचर्या पूरी तरह से योग

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal