देव जागरण के साथ घरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

Share :

मुजफ्फरनगर। कार्तिक शुक्ल एकादशी, जिसे देव जागरण का पर्व माना गया है। इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु अपनी 4 माह की योगनिद्रा से जाग जाते हैं। इस पावन तिथि को देवउठनी ग्यास-देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। देवउठनी एकादशी पर चार माह से विराम लगे हुए मांगलिक कार्य इसी दिन से फिर से शुरू हो जाते हैं। इस कड़ी में देशभर के साथ जनपद व नगर मुख्यालय पर मंगलवार में देवउठनी एकादशी पर भक्तों ने प्रात: स्नानादि से निवृत्त होकर पूजा स्थल को साफ कर भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा के लिए द्राक्ष, ईख, अनार, केला, सिंघाड़ा, लड्डू, पताशे, मूली और शकरकंदी आदि ऋतुफल एवं नवीन धान्य से भगवान विष्णु की पूजा की। देव उठनी एकादशी के पूजन के साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन भी शुरू हो गया हैं।
मंगलवार को शहर में अनेक स्थानों पर देव उठनी एकादशी पर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की कड़ी में गांधी कालोनी स्थित गोलोकधाम मंदिर, नई मंडी स्थित कीर्तन भवन, अवध विहार स्थित शिव मंदिर, भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण मंदिर, बलवंत सिंह बाग स्थित मंदिर, पंचमुखी स्थित तुलसा माता मंदिर, महामाई मंदिर, आनन्द भवन स्थित मंदिर, सनातन धर्म सभा भवन मंदिर, सुभाषनगर स्थित श्री शिव-शक्ति एवं शनि मंदिर समेत नगर के मौ. इन्दिरा कालोनी, ब्रह्मपुरी, साकेत, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी समेत अनेक स्थानों पर देव उठनी एकादशी पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आदर्श कॉलोनी समेत अन्य मंदिरों में भी तुलसी-शालीग्राम विवाह का आयोजन किया गया। इसके साथ घरों में महिलाओं ने देवताओं की पूजा-अर्चना करने के साथ सिंघाड़ा व शकरकंद का प्रसाद भोग स्वरूप भगवान को अर्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम में दी दस्तक, दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंप कर नगर में स्थित नॉनवेज की दुकानों को एक्कड (सराय रोड) पर बनी दुकानों में दस दिन के अंदर स्थानांतरित न किए जाने पर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त को सोंपे ज्ञापन में

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शुक तीर्थ मुजफ्फर नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर परिक्रमा करते हुए शुक देव मंदिर पर पहुँची तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जताई चिंता, मंत्री कपिल देव ने पेपर मिलों को दिए कड़े निर्देश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के मंत्री और सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मखियाली, चांदपुर एवं मँझेड़ा में बढ़ती प्रदूषण संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों, उद्योग संचालकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में ग्रामीणों

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन नहीं होने देगा सर्वे के आधार पर उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने एक आवश्यक मीटिंग जिला परिषद प्रांगण के मैक्स एंटरप्राइजेज कार्यालय पर संपन्न की गई, जिसमें मुख्यतः विषय, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सर्वे के आधार पर जो दवा व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा है, उससे समस्त दवा व्यापारीयों में आक्रोश है, दवा व्यापारी अपने को ठगा सा

नगर में ई रिक्शा के बढ़ते दबाव को लेकर अफसरों ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह जून-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal