नगर के मुख्य मार्गो से निकली प्रेमपुरी मंदिर की वार्षिक रथयात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर धर्मनगरी प्रेमपुरी में रविवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर से प्रारंभ वार्षिक रथयात्रा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यों ने पहुंचकर निर्वाण लाडू चढ़ाने के साथ धर्म लाभ उठाया। रविवार को कार्यक्रम की इस कड़ी में प्रात: 10 बजे मंगल ध्वजारोहण में पारस टीएमटी के नरेन्द्र जैन, विपिन जैन, संजय जैन, राजीव जैन नावला के द्वारा किया गया। इसके बाद चित्र अनावरण व दीप प्रज्जवलन और कूपन ड्रा के साथ रथयात्रा प्रारंभ की गई। कार्यक्रम समारोह के गौरव का लाभ अरूण जैन, संजीव जैन, राजेश जैन, संदीप जैन आदि गर्ग डूप्लेक्स व मनोज जैन, शुभम जैन, वैभव जैन एलजी वालों को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रियांक कुमार जैन व शीतल जैन रहे। मंच संचालन रविन्द्र जैन व पुनीत जैन ने किया।
श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर प्रेमपुरी के मंत्री अनुज जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली के दिन जैन धर्म में दीप मालिका को सजाकर भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन भगवान महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। जब भगवान महावीर पावा नगरी के मनोहर उद्यान में गए हुए थे, तब चतुर्थकाल पूरा होने में तीन वर्ष और आठ माह बाकी थे। तब कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन सुबह स्वाति नक्षत्र के दौरान महावीर स्वामी अपने सांसारिक जीवन से मुक्त हो कर मोक्षधाम को प्राप्त हो गए। इस अवसर पर नगर के जैन मंदिरों में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई। वहीं प्रात: बेला में भगवान श्रीजी का अभिषेक शांति धारा प्रक्षालन नित नियम पूजन अर्चन के साथ वीर निर्माण महोत्सव पर भगवान महावीर स्वामी का भक्ति भाव के साथ पूजन किया गया। द्वीप प्रज्वलित करते हुए आरती की गई। इसके बाद श्रीजी के सम्मुख समाजजन ने मुलनायक भगवान महावीर, भगवान शांतिनाथ, भगवान आदिनाथ और भगवान बाहुबली की बेदी जी के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाए। प्रेमपुरी मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पूर्व शुक्रवार को जैन मंदिरों में निर्वाण लाडू श्रीजी के सम्मुख समर्पित किए। समाजजन ने शाम को अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान महावीर की पूजा की। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद जैन, विपिन जैन, अनिमेष जैन, सुशील जैन, अनुज जैन, कमल जैन सीए, सुधीर जैन, योगेश जैन, विनेश जैन, सुनील जैन, पवन जैन, आशीष जैन, ऋषभ जैन, अभिनव जैन, सुरेश चन्द जैन, मोहित जैन, अंकित जैन, कशिश जैन, लविश जैन, रवि जैन, राजेश जैन समेत सकल जैन युवा संगठन, ज्ञान युवा मंच, जैन बाल संस्कार चैनल, श्री महावीर मित्र मंडल, णमोकार महामंडल समिति, श्री आचार्य ज्ञान सागर स्वाध्याय महिला मंडल, पारस नव ज्योति महिला मंडल, पार्श्वनाथ फैंस, ज्ञानोदय क्लब जैन युवा संगठन के पदाधिकारियों का विशेष रूप से सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal