मीरांपुर उपचुनाव में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में 1 नाम वापसी के बाद अब 11 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। नाम वापसी के बाद बुधवार को सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के पति निर्दलीय प्रत्याशी शाह मौहम्मद राना ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। हालांकि रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल के पति अमरनाथ ने नाम वापसी के अंतिम दिन भी नाम वापस न लेकर अपनी पत्नी समेत 10 अन्य से दो-दो हाथ करने का मन बनाया है, जो आने वाले चुनाव में नई इबादत लिखने की ओर अग्रसर दिखाई दिए हैं।
मीरांपुर विस सीट के रिटर्निंग अधिकारी सुबोध कुमार द्वारा नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिए हैं। अब 13 नवम्बर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। कलक्ट्रेट में चकबंदी अधिकारी न्यायालय में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पूर्व में 34 प्रत्याशियों ने 42 पर्चे जमा किए गए थे। नामांकन पत्रों की जांच में 22 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हो गए थे। बुधवार में नाम वापसी की प्रक्रिया के बीच में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के पति निर्दलीय प्रत्याशी शाह मौहम्मद राना ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब चुनावी मैदान में 11 प्रत्याशी रह गए है। सायं तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया है। चुनाव मैदान में रालोद गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल, सपा की सुम्बुल राणा, बसपा प्रत्याशी शाहनजर व आसपा के प्रत्याशी जाहिद हुसैन के अलावा एआईएमआईएम से अरशद राना, मजलूम समाज पार्टी से लियाकत, पिछड़ा समाज पार्टी से शिवकुमार, राष्टÑीय समाज दल के गुरदर्शन सिंह के साथ निर्दलीय अमरनाथ, राजबल सिंह राना व वकार अजहर चुनावी समर में अब शेष रह गए हैं, जिनके बीच मुकाबला होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal