मीरांपुर चुनाव में लटका महंगी दीपावली नुमाइश का खेल

Share :

मुजफ्फरनगर। त्यौहारी सीजन में मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के कारण जनपद का विकास और मनोरंजन की तैयारी सभी धरी रह गई। जिला प्रशासन ने दीपावली के अवसर पर इस बार भी लोगों को चिरपरिचित नुमाइश के सहारे सर्द रातों में मनोरंजन की गरमाहट देने की तैयारी की थी और 25 दिन की इस नुमाइश को दीपावली मेले के नाम पर आयोजित कराने के लिए जिला प्रदर्शनी समिति ने ठेका छोड़ने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन टैण्डर से पहले ही निर्वाचन आयोग द्वारा मीरापुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया।
अब चुनाव निपटने के बाद नवम्बर के अंतिम सप्ताह से यह नुमाइश आयोजित कराने का विचार बन रहा है। इस बार भी 25 दिन की यह नुमाइश महंगाई का ऐसा तड़का लगाने जा रही है, जो पिछले तमाम रिकॉर्ड को तोड़ने वाला साबित होगा। इस बार की नुमाइश का ठेका तीन करोड़ रुपये से पार होने की संभावना है। ऐसे में इस महंगी नुमाइश के आयोजन में मनोरंजन कर पाना सर्दी में भी गर्मी का अहसास कराने वाला साबित होगा और बच्चों की जिद के आगे मम्मी पापा की भी खूब रेल बनने वाली है।
जनपद की नुमाइश का अपना एक बड़ा और पारम्परिक सांस्कृतिक मनोरंजन का इतिहास रहा है। इसे पहले गर्मियों के सीजन में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के नाम से आयोजित कराया जाता था ताकि जनपद के लोगों को एक वृहद बाजार और मनोरंजन के साधन के साथ ही किसानों को फसल उत्पादन की तकनीकी जानकारी और उन्नत फसल बीजों की जानकारी प्रदान कर जनपद की खेती को उत्कृष्ट बनाने का काम किया जा सके। समय बीता और 2013 के दंगों के बाद नुमाइश का यह आयोजन बंद करा दिया गया। इसके बाद इस नुमाहश को शुरू तो किया गया, लेकिन इसका पूरा स्वरूप ही बदल दिया गया। गर्मी की नुमाइश सर्द रातों में मनोरंजन का तड़का लेकर आई। पिछले कई साल से नुमाइश का आयोजन दीपावली पर्व के आसपास ही कराया जा रहा है। जो नुमाइश कृषि प्रदर्शनी के रूप में पहचान रखती थी, उसे दीपावली मेले के रूप में नया नाम, रंग और रूप दिया गया। इसके साथ ही यह नुमाइश महंगाई का भी एक पर्यायवाची बन गई। साल 2023 में करीब एक माह का दीपावली मेला आयोजित हुआ तो इसका ठेका जिला प्रदर्शनी समिति के द्वारा 2.38 करोड़ रुपये में छोड़ा गया था। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी वसूल किया गया। नुमाइश में भीड़ जुटाने के लिए प्रदर्शनी समिति के द्वारा बने आयोजन भी कराये गये और कई मशहूर स्टार को यहां पर नाइट शो के लिए बुलाया गया, लेकिन इस नुमाइश को दो मैदानों पर बांटने के कारण भीड़ इससे विमुख ही रही और महंगा मेला आकर्षण पैदा नहीं कर पाया। मेला निपटा तो ठेकेदार ने निर्धारित पैसा जमा कराने से इंकार कर दिया और पहली बार नुमाइश मैदान के गेट पर ताले जड़ दिये गये। आखिरकार प्रदर्शनी समिति ने ठेके का पूरा पैसा वसूल किया।
अब इस साल भी प्रशासन ने नुमाइश का आयोजन कराने के लिए तैयारी की थी। 25 दिन के दीपावली मेले की शुरूआत 25 अक्टूबर से कराने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। इसके लिए प्रदर्शनी समिति की ओर से टैण्डर आमंत्रित किये गये थे, जिसकी जमानत राशि ही तीन लाख रुपये रखी गयी और टैण्डर मूल्य 15 हजार रुपये तय किया गया, लेकिन इसी बीच मीरापुर उपचुनाव की घोषण हो जाने से जिले में आचार संहिता लागू हो गई। इसके कारण टैण्डर स्थगित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार अब यह नुमाइश 25 नवम्बर के बाद आयोजित कराये जाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। इस बार ठेके की बोली 2.50 करोड़ रुपये से शुरू होने की संभावना है और ऐसे में यह टैण्डर तीन करोड़ तक पहुंचेगा, इतना ही नहीं टैण्डर राशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगी तो यह ठेका तीन करोड़ रुपये से भी पार होने की संभावना बनी है। 25 दिन की नुमाइश के लिए यदि ठेकेदार तीन करोड़ रुपये चुकायेगा तो इतनी महंगी नुमाइश लोगों पर आर्थिक रूप से एक बोझ ही बनती नजर आयेगी। नुमाइश के आयोजन में बच्चों की जिद के आगे उनके अभिभावकों और माता पिता की तो पूरी रेल ही बनती नजर आयेगी, क्योंकि इस नुमाइश का लोगों के बीच बड़ा उत्साह और आकर्षण बना रहता है। वहीं लोगों का कहना है कि पहले यह नुमाइश लोगों के लिए एक मनोरंजन का साधन और ब्याह-शादी के लिए खरीदारी का अवसर लेकर आती थी। महंगाई से हमेशा अछूती रहती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में तो नुमाइश ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिये। अब यदि इस नुमाइश के आयोजन की बात करें तो इस बार 25 दिन के मेले के लिए ठेका तीन करोड़ तक पहुंचने की संभावना है, ऐसे में एक दिन के लिए ठेकेदार को 12 लाख रुपये प्रदर्शनी समिति में जमा कराने होंगे। ऐसे में वो कितना वसूल करेगा, यह सोचनीय विषय है। ये पैसा जायेगा आम आदमी की जेब से ही, क्योंकि नुमाइश से जनपद का धनाढ्य वर्ग तो हमेशा ही दूर रहा है और इसको मध्यम वर्ग के लोगों का मेला ही माना जाता रहा है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि नुमाइश को महंगा ठेकेदारों की प्रतिस्पर्धा ने किया है। हर साल इसका ठेका लेने के लिए प्रदेश स्तर के ठेकेदार टैण्डर में सम्मिलित होते रहे हैं, ऐसे में ठेका लेने के लिए जो प्रतिस्पर्धा होती रही है, उसमें वर्चस्व बनाने के लिए ठेकेदारों ने ही बड़ी बोलियां लगाकर टैण्डर को इतने बड़े दाम तक पहुंचाने का काम किया है। ऐसे में हर साल ठेका महंगा और महंगा होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई