मुजफ्फरनगर। बुखार से पीडित बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गयी। बुखार के बढ़ते प्रकोप से नागरिकों में दहशत फैल गयी है।
बुखार से पीड़ित बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गयी। बुखार के बढ़ते प्रकोप से नागरिकों में दहशत फैल गयी है। थाना क्षेत्र के गांव मुथरा निवासी शिवा गौतम की 4 वर्षीय पुत्री राधिका कई दिन से बुखार से पीडित थी। जिसका नीजि चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा था। हालत खराब होने के कारण बालिका को मुजफ्फरनगर में एक नीजि नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गयी। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बुखार का क्षेत्र में अचानक प्रकोप बढ़ने से लोगों में दहशत फैल गयी है। ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश कुमार से क्षेत्र में मच्छरों से बचाव हेतु टीम भेजकर जांच की मांग की गयी।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल






