मुजफ्फरनगर। पालिका के कुछ सभासद क्षेत्र में जनता की समस्याओं के निस्तारण और अन्य मामलों की शिकायत लेकर सोमवार को जब पालिका पहुंचे, तो वहां ईओ का कक्ष बंद मिलने के कारण उनमें रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने ईओ के कार्यालय में नहीं बैठने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फोन मिलाया। अब सभासद डीएम से शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं।
भाजपा सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत शर्मा, नवनीत गुप्ता, रविकांत शर्मा, हनी पाल, रजत धीमान के अलावा सभासद पति विकल्प जैन व बिजेन्द्र पाल सोमवार को ईओ से मिलने के लिए पालिका में पहुंचे थे। राजीव शर्मा ने बताया कि कार्यालय में ईओ उपस्थित नहीं थी तो उनको फोन किया गया और शिकायतों के संबंध में मिलने के लिए समय मांगा तो ईओ ने कहा कि वो कैम्प कार्यालय पर हैं। सभासद का कहना है कि ईओ का कोई कैम्प कार्यालय नहीं होता। उन्होंने एडीएम प्रशासन से भी शिकायत करते हुए ईओ द्वारा कार्यालय में नहीं बैठने पर नाराजगी जताई। सभासदों ने कहा कि मंगलवार को सभासद इस संबंध में डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल






