पालिका में हो गया खेला, 4 हजार लाइट गुम, ईओ ने बैठाई जांच

Share :

मुजफ्फरनगर। त्यौहार सीजन के बीच पालिका में एलईडी स्ट्रीट लाइटों का प्रकरण उलझता जा रहा है। नई लाइटों की खरीद मामले में शिकायत के बाद जांच में फंसा, तो अब ईओ ने पूर्व में पालिका द्वारा खरीदी चार हजार एलईडी लाइटों के वितरण को लेकर पथ प्रकाश विभाग से रिपोर्ट मांगते हुए जांच बैठा दी है। मामले में वितरण गड़बड़ी की संभावनाओं को देखते हुए बिन्दुवार पोल्स समेत जांच आख्या मांगी गई है। इसके साथ इन लाइटों को जिन प्रकाश बिन्दुओं पर लगाया, वहां से उतारी पुरानी व खराब एलईडी लाइटों के भण्डारण के संबंध में विस्तृत आख्या तलब की है।
पालिका में एलईडी लाइटों की खरीद और वितरण को लेकर अनेक सवाल उठ रहे हैं। भाजपा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के बोर्ड में भाजपा सभासद शिकायतों के सहारे नया बवाल मचाए हुए हैं। सभासद योगेश मित्तल और देवेश कौशिक की दर्ज शिकायतों के आधार पर जांच चल रही हैं और दिवाली पर शहर को रोशन करने के लिए 3 हजार नई लाइटों की खरीद पर पेंच फंस कर रह गया है। इसमें सभासद की शिकायत पर जांच शुरू करा दी गई है, तो वहीं ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने करीब आठ माह पूर्व शहर के 55 वार्डों और मुख्य मार्गों पर लगाने के लिए खरीदी चार हजार एलईडी लाइटों के वितरण में जांच बैठा दी है। शहर में इन 4000 लाइटों का पथ प्रकाश विभाग से किया वितरण ही सवालों के घेरे में है। गड़बड़ी की संभावना को देखते हुए अधिशासी अधिकारी ने इनके वितरण व अधिष्ठापन के संबंध में प्रकाश बिन्दु समेत आख्या मांगी है। ईओ ने पथ प्रकाश के प्रभारी जेई जलकल धर्मवीर सिंह से जांच करते हुए यह बताने के लिए कहा है कि पूर्व में खरीदी गई 4 हजार एलईडी लाइटों का वितरण कहां, किस आधार पर किया है। इसके साथ उनके द्वारा शहर के 55 वार्डों में लगे पथ प्रकाश बिन्दुओं की संख्या बताने के लिए कहा है।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि करीब 8 माह पूर्व पथ प्रकाश विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चार हजार एलईडी लाइट खरीदी गई थी। वर्तमान में भी तीन हजार एलईडी लाइट खरीद का प्रकरण प्रक्रियाधीन है। ऐसे में विभागीय स्तर पर यह जांच कराई जा रही है। पथ प्रकाश प्रभारी से तत्काल विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

उधर, पथ प्रकाश प्रभारी जेई जलकल धर्मवीर सिंह ने बताया कि ईओ द्वारा पूर्व में खरीदी चार हजार एलईडी लाइटों के संबंध में उनके वितरण और अधिष्ठापन के लिए जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है। विभागीय स्तर पर 3 हजार 45 वॉट एलईडी लाइटें सभी 55 वार्डों में लगाया जा चुका है, जबकि 90 वॉट की एक हजार एलईडी लाइटों में से विभाग करीब 435 लाइटें अवशेष हैं, जिन्हें दिवाली पर प्राथमिकता के आधार पर लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई