डीएम ने किया टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन

Share :

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के ग्रास कोर्ट पर तीसरे दिन सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा एवं एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने दसवें डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मैमोरियल अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स-400 पाइंट टेनिस टूर्नामेंट का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान सर्विस क्लब पदाधिकारियों ने अधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनका जनपद में स्वागत किया। उधर, ग्रास कोर्ट पर खिलाड़ियों ने इस बीच जोशीले अंदाज में पसीना बहाने के साथ अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित प्रकाश, सचिव विजय वर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह मलिक, डॉ. मनोज काबरा, डॉ. जेएस तोमर आदि पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित टूर्नामेंट में नए कीर्तिमान स्थापित होने की दिशा में काम किया गया। टूर्नामेंट में इसराइल, जापान, अमेरिका, फ्रांस और भारत से आंध्र प्रदेश, मणिपुर, दिल्ली, चेन्नई, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हरियाणा व केरल आदि से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सर्विसेज क्लब के ग्रास कोर्ट पर तीसरे दिन सोमवार को दसवें डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मैमोरियल अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स-400 पाइंट टेनिस टूर्नामेंट में नरेश विज ने डॉ. पंकज सिंह को 6-3 व 6-1, गौरी शंकर सैनी ने इंद्रपाल सिंह को 6-2, 3-6 व 10-2, शिबू मैथ्यू ने विजय देसाई को 6-4, 3-6 एवं 12-10, आयुष मित्तल ने दीक्षित पाराशर को 6-3 व 6-4, अजीत मारुति सेल ने मांगेराम पंजित को 6-0 और 6-0, सुदेश सिंह ने सुधीर कुमार को 6-2 व 6-2 और जतिन नेल्सन ने नवीन अग्रवाल को 6- 2, 11-9 से हराकर अपने-अपने मुकाबले जीते। ग्रास कोर्ट पर इस बीच खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई