ग्रास कोर्ट पर देश-विदेश के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Share :

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के ग्रास कोर्ट पर दूसरे दिन भी दसवें डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मैमोरियल अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स-400 पाइंट टेनिस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जोशीले अंदाज में मैदान में पसीना बहाने के साथ अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर अमित प्रकाश, सचिव विजय वर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह मलिक, डॉ. मनोज काबरा, डॉ. जेएस तोमर समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित टूर्नामेंट में एक से बेहतर एक खिलाड़ी की उपस्थिति में आयोजन को नए आयाम तक पहुंचाने की दिशा में काम किया।
सर्विसेज क्लब मैदान के ग्रास कोर्ट में 10वां अंतर्राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में बाहर से आए देश-विदेश के खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाने के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के सचिव विजय वर्मा ने बताया कि सोमवार में कुछ और कैटेगरी के मैच शुरू किए जाएंगे, जिसमें 35, 60 और 65 आयु वर्ग पुरुष एवं 30, 35 व 50 आयु वर्ग की महिलाओं के मैच होंगे। उन्होंने बताया कि करीब 16 महिला खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग ले रही है और आज इन मैचों का शुभारंभ डीएम उमेश चन्द्र मिश्रा द्वारा सर्विस क्लब में किया जाएगा, जहां देश विदेश से आये खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को खेले गए मैचों में लक्षित सूद ने अविनाश कुमार को 6-1 व 6-3, नितेश रूंगटा ने अनुपम चौधरी को 6-0 व 6-3, चंद्रिल सूद ने तनुज शर्मा को 6-1 व 6-3, मुरुगेश कोठारी ने जापान के खिलाड़ी इनोवा केंजी को 6-2, 2-6 व 10-7, अजीत मारुति ने शांतनु तिवारी को 6-1 व 6-2, पुलकित मिश्रा व पवन सूर्य ने गोविंद प्रसाद मौर्य व राठौर रीगन को 6-2 व 7-5, फ्रांस के मेजॉन जूलियन व डोडी स्वर्णदीप सिंह ने आसवानी प्रकाश व रोहन नारायण को 6-3 व 6-4, गौतम अभिषेक व राजकुमार ने गुरु सिमरन व आदर्श वीर को 6-1 व 6-0 से हराकर अपने-अपने मुकाबले जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal