कराटे खिलाड़ी कर रहे देश- विदेश में जनपद का नाम रोशन: डॉ. मुकेश जैन

Share :

मुजफ्फरनगर। विश्व ख्याति प्राप्त प्रमुख समाजसेवी व शहर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश जैन, डॉ. नूतन जैन, डॉ. अनुभव जैन व डॉ. वन्दना जैन ने जानसठ रोड सिथत वर्धमान अस्पताल में उच्च स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ों कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नेशनल कराटे डू फेडरेशन आॅफ इंडिया एवं स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन आॅफ यूपी से मान्यता प्राप्त एवं 42 वर्षों से विश्वसनीय एकमात्र कराटे संस्था जिला कराटे एसोसिएशन आॅफ मुजफ्फरनगर की ओर से आर्यपुरी स्थित कराटे एकेडमी पर इन्टर नेशनल शितो रियू कराटे एकेडमी आॅफ इंडिया डायरेक्टर 42 वर्षों के अनुभवी शिहान वेद प्रकाश शर्मा एवं चीफ इंस्ट्रक्टर सैनसाई अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में गत माह कलर एवं ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें आर्यपुरी स्थित कराटे एकेडमी, न्यू मंडी ब्रांच (1) गांधी कालोनी ब्रांच (2) के करीब 300 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कठिन परिक्षा के बाद सफल खिलाड़ियों को कलर एवं ब्लैक बेल्ट तथा प्रमाण पत्र देकर उच्च स्तरीय सम्मान दिया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश जैन ने जैपनीज तकनीक काता और कुमिते का शानदार एवं दमदार प्रदर्शन देखकर कराटे खिलाड़ियों की मुग्ध कंठ से प्रशंसा करते हुए कलर एवं ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफलता प्राप्त खिलाड़ियों को बेल्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर उच्च स्तरीय सम्मान दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. नूतन जैन ने ब्लैक बेल्ट खुशी त्यागी द्वारा खाली हाथ हथियारबंद गुंडों से अपनी रक्षा कैसे करें का आश्चर्य चकित प्रदर्शन देखकर कहा कि वास्तव में आजकल अफरातफरी एवं छेड़छाड़ के माहौल में लड़कियों को मार्शल आर्ट्स कराटे कला सीखनी चाहिए। अतिथि डॉ. वन्दना जैन ने भी सैकड़ों लड़कियों एवं छोटे बच्चों को भरपूर प्यार व सम्मान दिया। इस दौरान अन्य अतिथियों में डॉ. अनुभव जैन, रजत जिन्दल किडजी स्कूल, अंकुर कुमार लिटिल मिनिमयम स्कूल, कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष विजेन्द्र गोयल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों को खतरनाक प्रदर्शन करने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन चीफ इंस्ट्रक्टर सैनसाई अभिषेक शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश जैन एवं डॉ नूतन जैन की ओर से हुई फरमाइश पर वेदप्रकाश शर्मा द्वारा-जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे गीत गाकर समां बांध दिया। इस दौरान अल्फा वॉरियर्स जिम आनर तुषार शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal