नगरपालिका में चली तबादला एक्सप्रेस, नौ लिपिक किए इधर-उधर

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की बेपटरी व्यवस्था में सुधार के साथ मठाधीश बने बाबूओं को ड्यूटी के प्रति सजग करने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को फिर से 9 लिपिकों का तबादला किया है। तबादलों की इस स्थिति में जहां निर्माण विभाग लिपिक ओमवीर सिंह को रिटायरमेंट से पूर्व उनके मूल विभाग जलकल में भेज दिया, वहीं निर्माण विभाग में दो नए लिपिकों को तैनात किया है। कन्या विद्यालय से रूचि शर्मा को एसबीएम में लगाया है, वहीं जलकल स्टोर से विकास कुमार को हटाया गया।
पालिका परिषद् में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नौ लिपिकों के पटलों में शुक्रवार को बदलाव करते हुए सख्ती के संकेत दिए हैं। तमाम शिकायतों के बीच में जांच का सामना कर रहे निर्माण विभाग लिपिक ओम वीर सिंह का तबादला पालिका में चर्चा में है। ओमवीर सिंह को पहले प्रभारी कार्यालय अधीक्षक के अतिरिक्त कार्यभार से हटाया था और अब निर्माण विभाग से उन्हें हटा दिया है। उन्हें चेयरपर्सन ने निर्माण विभाग से अनुभागीय मुख्य लिपिक पद से हटाते हुए उनके मूल पद जलकल विभाग में भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि वो सहायक अभियंता जलकल सुनील कुमार के निर्देशन में कार्य करेंगे। उधर, ओमवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने चेयरपर्सन को स्वयं पत्र लिखकर मूल विभाग में स्थानांतरित करने का आग्रह किया था। दिसम्बर माह में वो सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
तबादलों के बीच में स्वास्थ्य विभाग के स्टोर लिपिक अशोक ढींगरा व गृह कर से मनोज कुमार को निर्माण विभाग में भेजा गया। वहीं निर्माण विभाग लिपिक मैन पाल को स्टोर लिपिक स्वास्थ्य विभाग बनाया है। नगरपालिका कन्या इण्टर कॉलेज से लिपिक रूचि शर्मा को एसबीएम पर तैनात कर फील्ड वर्क में जिम्मेदारी दी है। गृह कर लिपिक मोहन वेद को एसबीएम में समस्त लिपिकीय कार्य करने का अतिरिक्त दायित्व दिया है। वहीं एसबीएम लिपिक आकाशदीप को एमबीएम में अब पोर्टल फीडिंग कार्य सौंपा गया है। जलकल स्टोर के लिपिक विकास कुमार को हटाते हुए गृह कर विभाग में तैनात किया है। वहीं नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज लिपिक वैभव गुप्ता का तबादला करते हुए जलकल स्टोर में तैनाती के साथ कन्या विद्यालय में प्रधानाचार्या को निर्देशित किया है कि कॉलेज में वैभव गुप्ता द्वारा कराया जा रहा कार्य किसी अन्य कर्मचारी से संपादित करायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई