सीएमओ ने किए हाथ खड़े, बढ़ी पालिका की मुश्किलें

Share :

मुजफ्फरनगर। त्यौहारी सीजन की दस्तक के बीच पालिका के समक्ष शहर से गांव तक सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश समेत अन्य व्यवस्थाएं सुचारू कराने का दबाव बन रहा है। उधर, पालिका अधिकारियों के टोटे में व्यवस्था संभालने में हॉफ रही है। बीते दिनों पत्नी के फोन के बाद डीएम के निर्देशों के बीच अवकाश पर भेजे नगर स्वास्थ्य अधिकारी की सीएमओ ने परमानेंट पालिका से छुट्टी कर देने से हालात खराब होने लगे हैं। पालिका प्रशासन ने सीएमओ से व्यवस्था को नए नगर स्वास्थ्य अधिकारी की मांग की, लेकिन सीएमओ ने स्पष्ट रूप से पालिका को इंकार कर दिया कि विभाग में अधिकारियों की कमी है, ऐसे में नया अधिकारी नहीं दे पायेंगे। इसके बाद अब पालिका प्रशासन ने शासन से अधिकारी भेजने को पत्र लिखा है।
नगरपालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल का विवादों से पुराना रिश्ता है। पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल के बोर्ड में उनका चेयरपर्सन संग 36 का आंकड़ा रहा और वो दो बार हटाए गए। बोर्ड बदला तो चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के बोर्ड में वें पालिका में फिर स्वास्थ्य अधिकारी के चार्ज पर आये थे। 18 जनवरी 2023 को सीएमओ ने उनका तबादला बघरा क्षेत्र के पीनना पीएचसी से पालिका में एनएसए पद पर किया था, तभी से वो काम कर रहे थे। 26 सितम्बर को उनकी पत्नी ने नवांगत डीएम उमेश मिश्रा को फोन मिलाकर बेटे की तबियत खराब होने की जानकारी देने के साथ शिकायत की थी कि उनको पालिका से अवकाश नहीं दिया जा रहा है, ऐसे में डीएम ने ईओ प्रज्ञा सिंह को फोन कर डॉ. अतुल को अवकाश पर भेजने के लिए कहा था। ईओ ने चेयरपर्सन के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर भेजने के निर्देश देते हुए चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश गोलियान को एनएसए का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया था। एनएसए अतुल ने दो अक्टूबर को छुट्टी से वापस ड्यूटी ज्वाइन करने का मन बना लिया था, लेकिन इससे पूर्व एक अक्टूबर की शाम को सीएमओ ने डॉ. अतुल कुमार को पालिका से वापस विभाग में मूल पद पर बुला लिया।

इन्होने कहा-
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि पालिका की मांग पर 18 जनवरी 2023 को पीनना पीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल कुमार को नगरपालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार पर भेजा था। इसी बीच 5 सितम्बर 2024 को चेयरपर्सन ने पत्र भेज कर डॉ. अतुल को पालिका के से मुक्त करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि डॉ. अतुल को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें अपनी मूल तैनाती पीएचसी पीनना में योगदान आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

उधर, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि सीएमओ से अधिकारी मांगा था, लेकिन उन्होंने अफसरों की विभाग के पास कमी बताते हुए व्यवस्था करने से साफ इंकार कर दिया है। अभी चीफ योगेश एनएसए के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। त्यौहारों में बेहतर व्यवस्था बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई