गर्भवती महिलाओं की गोद भराई संग पोषण माह का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री की पहल पर यूपी में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ पर 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करने के साथ पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती समस्त 10 सैम बच्चों को पोषण पोटली का वितरण किया। इससे पूर्व इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा “राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारम्भ का सजीव प्रसारण भी लाभार्थियों के मध्य किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अपने उद्बोधन में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण हेतु लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने की बात कही एवं राष्ट्रीय पोषण माह की थीम आधारित गतिविधियों को पूर्ण तन्मयता से कराने का आह्वान किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष के राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य फोकस पोषण से जुड़ी सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन संचार, सामुदायिक सहभागिता को विशेष रूप से मान्यता दी है। इसके तहत समस्त कन्वर्जेन्स विभागों के समन्वय एवं समेकित प्रयासों से प्रदेश में पोषण आधारित जीवन-चक्र के महत्वपूर्ण चरणों यथा गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन व किशोरावस्था में पोषण के संबंध में जनजागरूकता लाने को प्रचार प्रसार व जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन करना है। पोषण अभियान के अन्तर्गत 6 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिला, धात्री माताओं व किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार किये जाने के प्रयास किये जा रहे है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने इस वर्ष सितम्बर में आयोजित किये जाने वाले पोपण माह की मुख्य थीम निम्नवत निर्धारित की है। इस थीम में एनीमिया (टेस्ट, ट्रीट, टॉक), वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई भी और बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी पर जोर देने की जरुरत पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई