पीआर पब्लिक स्कूल में क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रिकेट टूर्नामेंट का खेल प्रशिक्षक शंकर शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के रूप में मनाने से जुड़ी जानकारी के साथ किया गया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के हॉकी के जादूगर बनने के सफर के बारे में जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों से अवगत कराया। टूर्नामेंट में विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने प्रतिभाग लिया। पीआर क्रिकेट अकादमी तथा पीआर स्टार-11 के बीच में तीन मैचों की सीरीज खेली गई। इसमें पीआर क्रिकेट अकादमी ने पी आर स्टार 11 को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। तीन मैचों की इस श्रृंखला में मैन आॅफ द मैच क्रमश: अब्दुल, पीयूष पाल और ईशान नेगी, बेस्ट फील्डरों में भविष्य, अमरीश व वैभव को चुना गया। प्लेयर आॅफ द टूर्नामेंट अब्दुल रहे, जिन्होंने 3 मैच में 108 रन बनाएं तथा 52 रन देकर 5 विकेट लिए।
प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने कहा कि खेल हमारे जीवन को सही तरीके से जीने में मदद करते हैं। यह हमें स्वस्थ व सक्रिय रहने में मदद करते हैं व आत्म सम्मान, आत्मविश्वास के साथ ही टीम भावना विकसित करते हैं। स्कूल निदेशक अनघ सिंघल ने विजेता और उपविजेता टीम को उनके सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी। प्रबंधक अशोक सिंघल ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को आशीर्वाद दिया। खेल प्रशिक्षकों में प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा, चांदनी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई