मुजफ्फरनगर। श्री वीर भारत क्लब की 69वें श्रीकृष्ण रथयात्रा महोत्सव में बुधवार को टाउनहाल से नगर के मुख्य बाजारों और रथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस दौरान टाउनहाल प्रांगण में संपÖा हुए बैंड कंपीटिशन ने नगर के साथ दिnी और इंदौर से आए मशहूर बाबुल ब्रास बैंड की धुनों पर श्रद्धालुओं ने कृष्ण भक्ति में सराबोर होकर नृत्य किया। इस दौरान आयोजकों ने बैंड स्वामियों को नोटों की माला, प्रतीक चिनह एवं पटका व बैज लगाकर उनका सम्मान किया।
टाउन हॉल मैदान से बुधवार को श्री वीर भारत क्लब की ओर से श्री कृष्ण महोत्सव का 69वां रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य व मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ ने संयुö रूप से श्री कृष्ण एवं बलराम की पूजा अर्चना करते हुए रथयात्रा का शुभारंभ किया। इससे पूर्व टाउन हाल मैदान में श्री वीर भारत क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इंदौर से पधारे बाबुल ब्रास बैंड की सुमधुर धूनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम की इस कड़ी में बैंड कंपीटिशन में दिnी के रोहणी स्थित सिंधी हीरा बैंड के अलावा नगर के मुख्य बैंडों में पापुलर बैंड, सुरेश बैंड, शर्मा बैंड ने सलामी देने के साथ एक से बढ़कर धुनों के बूते श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री वीर भारत क्लब की भव्य श्रीकृष्ण रथयात्रा नगर के हृदय स्थल शिवचौक, भगत सिंह रोड, सर्राफा बाजार, मोती महल, अंसारी रोड होते हुए वापस मालवीय चौक से टाउन हॉल पहुंची। रथयात्रा में इंदौर हातौद का बाबुल ब्रास बैंड नगर की जनता के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। टाउनहाल के साथ नगर में इस बीच बैंड की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। नगर में निकली भव्य रथयात्रा में 5 बैंड, 5 झांकियां, आरजू ढोल ताशा के अलावा मुख्य मार्गो पर हुई आतिशबाजी लोगों के आकर्षक का केंद्र रही। नगर के मुख्य मार्गो एवं बाजारों में स्थानीय व्यापारियों ने जगह-जगह रथयात्रा का पुष्प वर्षा एवं भगवान को भोग लगाकर स्वागत किया। वीर भारत क्लब अध्यक्ष चन्द्रभान खन्ना व मंत्री सतीश गर्ग ने बताया कि बुधवार को नगर में श्री वीर भारत क्लब की 59वीं श्री कृष्ण रथयात्रा निकाली गई है। टाउनहान से शुरू हुए इस आयोजन में मुख्य रूप से निखिल गुप्ता, राकेश गर्ग, नरेंद्र गुप्ता एड, दीपक मित्तल, अंजूल भूषण, वैभव मित्तल, निमिन कुमार, नीरज अग्रवाल, शोभित गुप्ता, सचिन गोयल, अनमोल मित्तल, अजय गर्ग, राजेश कुमार, आनन्द प्रकाश अग्रवाल, राकेश सिंघल, दीपक मित्तल, अवनीश गर्ग, अवधेश मित्तल, संजय सिंघल, ब्रज कुंवर गर्ग, संदीप जैन, पंकज कुमार, स्वराज पाल, अर्पित गोयल, पंकज वर्मा, सुरेश पांडेय, अंचित गर्ग, शुभम सिंहल, अर्पित गर्ग, रजत गोयल समेत दर्जनों क्लब के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।







