अब भाकियू अटल ने उठाई राकेश टिकैत के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Share :

मुजफ्फरनर। भारतीय किसान यूनियन अटल के प्रदेशाध्यक्ष ने बुधवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश जैसे हालात भारत के बना देने वाले कथित बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह और अन्य कानून के तहत कार्यवाही कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
भाकियू अटल के प्रदेशाध्यक्ष अमित चौधरी बुधवार को जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस के दौरान कलेक्ट्रेट पहुंचे और भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। ऐसा लगता है कि उनको किसी खालिस्तान या फिर आईएसआई से अच्छी खासी फंडिंग हो रही है, जो वो देशद्रोही बयानबाजी कर रहे हैं। बांग्लादेश जैसे हालात भारत में बना देने वाले बयान से वो साबित करना चाहते हैं कि लोकतंत्र के मंदिर पर हमला कराने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के ऊपर जरुरी कार्रवाई की जानी चाहिए, जो देश की तुलना बांग्लादेश जैसे हालात बनाने के लिए सोचते हैं। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री इस पर संज्ञान लें। ऐसे में जांच एजेंसियां उनको अपराध के दायरे में लेकर उनकी गिरफ्तारी करें। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी इस मामले पर संज्ञान लें और राकेश टिकैत को इस संगठन से बाहर करें। किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकेत, जिन्होंने देश के 36 कोम के किसानों को जोड़ कर एक सुंदर भारत में तब्दील किया और उनकी लड़ाई हमेशा लड़ते रहे, ऐसे में राकेश टिकैत ने न सिर्फ बाबा टिकैत व वीर गोकुला जाट महाराजा सूरजमल, सर छोटूराम जैसे महापुरुषों को देशविरोधी बयान देकर कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो भारतीय किसान यूनियन अटल कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान विजय प्रताप सिंह, प्रवीण त्यागी, विजय प्रताप सिंह, वीरेंद्र इन्दोलिया, आलोक राणा, सुमित पुंडीर, मोहित कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal