पालिका में खींचतान, दो गुटों में बंटे पालिका कर्मचारी, खोला मोर्चा

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका बोर्ड बैठक में इस बार विभिन्न प्रस्तावों को लेकर सभासद दो धड़ों में बंटकर एक दूसरे के सामने खड़े दिखाई दिए थे। अब पालिका कर्मचारियों में भी कुछ ऐसी स्थिति के बीच दो धड़ों में बंटे कर्मियों ने अब पालिका अफसरों व कर्मियों के कामकाज को लेकर शिकायतों के खिलाफ मोर्चाबंदी शुरू करते हुए बड़ी लड़ाई का मन बनाया है। निर्माण विभाग में एफडीआर प्रकरण, गलत ढ़ंÞग से पदोन्नति, सेवा पुस्तिका के गुम होने जैसे मामलों में शिकायत करने वाले सभासदों के खिलाफ कर्मियों ने मोर्चाबंदी की तो कुछ कर्मचारियों ने बैठक से किनारा कर लिया। इस मामले में पालिका चेयरपर्सन और ईओ के नाम सौंपे गए ज्ञापन देते हुए मांगे न मानने पर कर्मियों ने हड़ताल की धमकी दी है।
पालिका सभागार में बुधवार को संपन्न बैठक में कर्मचारियों ने सभासद राजीव शर्मा के साथ अन्य शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। दोपहर बाद स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की बैठक संगठन अध्यक्ष ब्रज मोहन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष व निर्माण विभाग लिपिक ओमवीर सिंह ने पालिका में शिकायतों को लेकर नाराजगी जताते हुए भाजपा के सभासद राजीव शर्मा को निशाने पर रखते हुए पालिका अफसरों को नसीहत देने में गुरेज नहीं की। उन्होंने कहा कि ईओ किसी भी फर्जी व झूठी शिकायत के आधार पर ही जांच बैठा रही है, जबकि नियम है कि बिना शपथ पत्र के कोई भी शिकायत सुनवाई योग्य नहीं मानी जायेगी। शिकायतकर्ता को आरोपों की पुष्टि में साक्ष्य भी देने होंगे, लेकिन पालिका में चल रहे खेल में कोई भी चिट्ठी फर्जी आरोपों की आते ही जांच शुरू करा दी जाती है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन जिलाध्यक्ष मौ. सालिम ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि कर्मचारी अपनी बात ज्ञापन के माध्यम से चेयरपर्सन और ईओ के सामने रखेंगे और बिना शपथ पत्र के किसी भी शिकायत को सुनवाई योग्य नहीं समझने की व्यवस्था लागू कराने के साथ वेतन पर कोई रोक नहीं लगाने की मांग की जायेगी। ऐसा नहीं हुआ तो हड़ताल निर्णय लिया जायेगा। बैठक में भले ही कर्मियों में एकजुटता का दावा किया गया हो, लेकिन इस लड़ाई में कर्मचारी भी सभासदों की तरह दो गुटों में बंटे दिखाई दिए। बैठक में विकास शर्मा, सुनील वर्मा, प्रवीण कुमार, फिरोज खां, मैनपाल, राजीव वर्मा, विकास कुमार, गोपी चंद वर्मा, मनोज बालियान, संदीप यादव, मोहन कुमार, विजय जैन, शुभम सिंघल, नितिन कुमार, विवेक बिडला, गगन महेन्द्रा, निपुण कन्नौजिया, अशोक ढींगरा, कैलाश नारायण, अमित गोस्वामी, सतेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, संजीव सिंघल, नदीम खां, वसीम, इकबाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

इन्होंने कहा-
पालिका के कर्मचारियों के मोर्चा खोलने पर सभासद राजीव शर्मा ने कहा कि वो इससे भयभीत होने वाले नहीं है, क्योंकि निर्माण विभाग लिपिक कुछ अधिकारियों के साथ मिलीभगत करते हुए चेयरपर्सन को फंसाने की साजिश रच रहे हैं। उनकी साजिश सफल नहीं होगी। फर्जी एफडीआर में लिपिकों का हाथ है, बॉडी वॉर्न कैमरे गायब करते हुए संपत्ति की बंदरबांट की गई। हमें शासन तक ही क्यों न जाना पड़े। जिसने गलत किया है, उसके विरुद्ध कार्यवाही कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध नियुक्ति एवं सेवा पुस्तिका कार्यालयों से गायब मामले में नगर विकास मंत्री और प्रमुख सचिव नगर विकास से भी मिलेंगे। यदि दोषी कर्मियों को हड़ताल के दबाव में बचाने का प्रयास किया तो कानूनी लड़ाई भी लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान, मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कृष्णा नगर मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची

सिडकुल हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सिडकुल क्षेत्र में जानलेवा हमला और हुड़दंग करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को ओम शांति धाम कॉलोनी, हेतमपुर निवासी सचिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि विशाल समेत 9-10 लोगों

योग को जीवनशैली बनाना जरूरी, स्वस्थ शरीर के लिए योग अत्यंत आवश्यक : मदन कौशिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आयुष विभाग की ओर से ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal