पालिका ईओ ने जाना कांवड़ शिविर की व्यवस्था का सच, मांगा सहयोग

Share :


मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र में शुरू हुए कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण करते हुए ईओ पालिका ने वहां पर साफ-सफाई व खानपान की व्यवस्थाओं का परखा। इस बीच उन्होंने शिविर संचालकों से क्षेत्र में जीरो वेस्ट इवेंट को सफल बनाने में सहयोग मांगा। साथ ही उनके द्वारा रामपुर तिराहे पर रात्रि के समय पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने पर पालिका की ओर से 6 एलईडी लाइटें लगवाई।
पालिका प्रशासन कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई के साथ ही इस बार प्लास्टिक मुक्त व जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में सफल बनाने के लिए प्रयासों में जुटी है। इसी कड़ी में बुधवार को मीनाक्षी चौक के पास स्थित शिव कांवड़ शिविर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर संचालकों ने उनका स्वागत करते हुए शिविर का भ्रमण कराया। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सिटी सेंटर के समक्ष शुरू हुए कांवड़ सेवा शिविर का निरीक्षण करते हुए शिविर को प्लास्टिक मुक्त व जीरो वेस्ट इवेंट बनाने हेतु संचालकों से वार्ता की। वहीं शिविर के बाहर स्नानगृह को पर्दा लगवाकर कवर करने का आग्रह किया गया। यहां पर मोबाइल टॉयलेट को पूर्व में लगे स्थल से शिफ्ट कराया। इस बीच उन्होंने संचालकों से पालिका के अभियान के लिए सहयोग मांगा और उनको पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी दिया। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार व स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सुशील कुमार व अन्य लोग उनके साथ मौजूद रहे। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रामपुर तिराहे पर पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था न होने से रात्रि में यहां कांवड़ियों के आवागमन को लेकर समस्या बन रही थी। पुलिस प्रशासन के आग्रह पर यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए पालिका की ओर से छह 200 वाट एलईडी लाइटों का अस्थाई तौर पर बंदोबस्त कराया गया, ताकि रात्रि में पथ प्रकाश की उचित व्यवस्था की जा सके। उन्होंने बताया कि रामपुर तिराहे पर हाईमास्ट लाइट प्रस्तावित है। यह लाइट मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से लगवाई जायेगी। इसके बाद यहां प्रकाश की समस्या का निदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal