पालिका के चार ठेकेदारों के ईओ ने कतरे पर, लगाया प्रतिबंध

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की ई-निविदाओं में शातिराना अंदाज दिखाते हुए नियम विपरीत दस्तावेज लगाने वाले चार ठेकेदारों के खिलाफ पालिका प्रशासन ने कार्यवाही का निर्णश् लिया है। चेयरपर्सन के सख्त रवैये पर पालिका ईओ ने इन चारों आरोपी ठेकेदारों के पर कतरने का काम किया है। उन्होंने हाल ही में पालिका प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 110 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया में चारों ठेकेदार फर्मों को प्रतिबंधित करते हुए भविष्य में विभागीय कार्यवाही की चेतावनी जारी कर दी है।
नगरपालिका परिषद् ने लोस चुनाव की आचार संहिता से पूर्व नगरीय विकास को 102 निर्माण कार्यों को हरी झण्डी दी गई थी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का प्रयास था कि आचार संहिता से पहले इन निर्माण कार्यों को शुरू कराया जाये। इसके लिए निर्माण विभाग की ओर से चेयरपर्सन के आदेश पर इन निर्माण कार्यों की ई-निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जिसमें 11 दिन प्रक्रिया के आधार पर निविदा आमंत्रित की गई, लेकिन कुछ सभासदों ने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए कम से कम 21 दिन प्रक्रिया के नियम का हवाला देते हुए निरस्त करने की मांग की तो यह निविदा प्रक्रिया रोक दी गई थी। चुनाव निपटने के बाद 102 निर्माण कार्यों को धरातल पर लाने के लिए चेयरपर्सन के आदेश पर निर्माण विभाग एई अखंड प्रताप सिंह ने ई-निविदा आमंत्रित की, लेकिन 102 में से केवल 15 निर्माण कार्यों की ई-निविदा ही खुल पाई, जबकि अन्य निविदा एक या दो ठेकेदार तथा फर्जी एफडीआर होने के कारण निरस्त कर दी गई। इस बीच निर्माण विभाग लिपिकों ने ई निविदाओं में ठेकेदार फर्मों प्रपत्रों की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। इसी फर्जीवाडे पर ई निविदाओं को निरस्त करना पड़ा।
मामले में चेयरपर्सन की सख्ती के बीच पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बुधवार को जांच में दोषी पाये गये चारों ठेकेदारों को नोटिस जारी करते हुए आगामी दिनों में खुलने वाली ई निविदाओं में इन फर्मों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि राज्य वित्त आयोग की धनराशि के अन्तर्गत बोर्ड से पारित 102 निर्माण कार्यों के लिए 23 फरवरी को निर्माण विभाग द्वारा ई-निविदा आमंत्रित की गई थी। इस जांच में पाया कि कई ठेकेदारों ने ई निविदा में नियमों के विपरीत जाते हुए फर्जी तरीके से एफडीआर लगाई है। जिसके कारण ऐसे सभी ठेकेदारों की ई निविदाओं को निरस्त किया गया। उन्होंने बताया कि ये फर्म राज्य वित्त एवं 15वें वित्त के अन्तर्गत आगामी दिनों में 85 व 25 कुल 110 निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं करेंगे। इसके लिए ठेकेदारों को नोटिस भेजे गये हैं।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि 102 निर्माण कार्यों की ई निविदा में निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदार फर्म शिव कन्सट्रक्शन के शानू चौधरी निवासी भरतिया कालोनी, बुढीना खुर्द निवासी नवीन कुमार कान्ट्रैक्टर, कम्बलवाला बाग नई मंडी निवासी श्याम कुमार कान्ट्रैक्टर और प्रेमपुरी निवासी रोबिन गोयल कान्ट्रैक्टर को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि इन चारों ठेकेदार फर्म द्वारा 102 निर्माण कार्यों की ई निविदाओं में फर्जी एफडीआर लगाने का कृत्य किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई