चेयरपर्सन ने 76 आंगनबाडी केन्द्रों को दी 15 लाख की सौगात

Share :

मुजफ्फरनगर । शासन की योजना के तहत नगरीय क्षेत्र में संचालित 76 आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों को हॉट कुक्ड योजना के तहत पका पकाया भोजन वितरण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। इसके लिए आवश्यक बर्तन और अन्य सामान की आपूर्ति पालिका प्रशासन ने अपनी निधि से करते हुए आंगनबाडी केन्द्रों की संचालिकाओं को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा आवश्यक बर्तन और सामग्री वितरित करते हुए उपलब्ध कराई और भरोसा दिया कि आंगनबाडी केन्द्रों का संचालन करने के लिए पालिका स्तर से जो भी मदद होगी, वो निरंतर उपलब्ध कराई जायेगी। इस पर पालिका ने करीब 15 लाख रुपये का बजट खर्च किया है।

जनपद में बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पका पकाया पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए शासन के द्वारा हॉट कुक्ड योजना शुरू कराई गई थी, लेकिन शहरी क्षेत्र के 55 वार्डों के 76 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रसोई गैस और बर्तन नहीं होने पर यह योजना प्रारंभ नहीं हो पाई थी। 26 अक्तूबर 2023 को शासन की ओर से शहरी क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों पर नगरपालिका परिषद को अपनी निधि और दूसरे स्रोतों से बर्तन आदि की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के अनुपालन में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देशों के तहत पालिका प्रशासन द्वारा थाली, प्लेट, गिलास, कटोरी, चम्मच, कूकर, भगौना, लोहे का तवा, लोहे की कढाही, चमचा बड़ा, कल्छी बड़ी, चिमटा, चाकू, बेलन, चकला, गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर और दस लीटर की स्टील की बाल्टी की खरीद कर केंद्रों को समान अनुपात में वितरित करने के लिए कार्यवाही की गई और अभिलेखागार की रिपोर्ट के अनुसार लाये गये प्रस्ताव को पालिका बोर्ड ने पारित किया था। 76 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन आदि की आपूर्ति के लिए 14 लाख 36 हजार 400 रुपये का व्ययानुमान बनाया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए, जिसमें सुनील कर्णवाल को 14 लाख 58 हजार 376 रुपये के खर्च पर ठेका छोड़ा गया था। उनके द्वारा निर्धारित सामग्री पालिका को उपलब्ध करा दी गई थी।
बुधवार को नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा शहरी क्षेत्रान्तर्गत 76 आंगनबाडी केन्द्रों पर नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर द्वारा 03 वर्ष से 06 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिये आईसीसीएस योजना के अन्तर्गत हॉट कुक्ड मील योजना के अन्तर्गत बर्तन और गैस चूल्हा आदि सामान का वितरण किया गया। इसके लिए पालिका निधि से 14.58 लाख का बजट दिया गया है। पालिकाध्यक्ष श्रीमति मिनाक्षी स्वरूप द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों को सामग्री वितरण करते हुए कहा गया कि शासन स्तर से चलाई जा रही योजनाओं के अतिरिक्त पालिका स्तर से भी आंगनबाडी केन्द्रों के सुचारू संचालन में हमेशा सहयोग प्रदान किया जाता रहेगा तथा इस सम्बन्ध में सभी केन्द्र संचालक अपने-अपने क्षेत्र के वार्ड सभासदों से भी समन्वय स्थापित रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में केन्द्र संचालक अपने वार्ड सभासद के माध्यम से अपनी समस्या मुझ तक पहूँचा सकते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थिता सभासदों राजीव कुमार शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद द्वारा अपने वार्ड की आंगनबाडी केन्द्र संचालक को कहा गया कि वह कभी भी किसी भी समस्या के लिए उनके दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकती हैं तथा जनहित में केन्द्र के सुचारू संचालन में उनका सहयोग हमेशा प्राप्त होता रहेगा।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना से रेणू आंगनबाडी कार्यकत्रियों के साथ उपस्थित रहीं। पालिका की ओर से सभासद राजीव कुमार शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद, नवनीत गुप्ता, प्रशांत कुमार, महिका गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार, कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव, मार्ग प्रकाश लिपिक गोपी चन्द वर्मा, संजीव सिंघल बीसी, सुनील वर्मा बीसी, आईटी ऑफिसर प्रियेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal