भारतीय पेंशन मंच ने शहरी विकास के लिए चेयरपर्सन को किया सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय पेंशनर मंच का सम्मान समारोह गाँधी कालोनी बारातघर के भगत सिंह परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुशीला अग्रवाल पूर्व विधायक द्वारा की गई। इस सम्मेलन में डाक विभाग, आयकर विभाग, रेलवे, सेल्स टैक्स, एलआईसी, बैंक, चिकित्सा विभाग, न्यू इंडिया इंश्योरेंस, नगर पालिका, डिफेंस आदि विभागो के सेवानिवृत्त साथियों ने सहभागिता की। जुलाई माह में जन्मदिवस वाले पेंशनर साथियों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। भारतीय पेंशनर मंच का पटका एवं फूलमाला पहनाकर पेंशनर साथियों को सम्मानित किया। द्वितीय पारी में नगरपालिका मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं प्रमुख उद्योगपति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप को मुजफ्फरनगर के सकारात्मक चहुमुखी विकास एवं सौन्दर्यकरण के लिए सम्मान प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही इनके इस कार्य में सहयोगी प्रमुख सभासदों हिमांशु कौशिक, अमित पटपटिया, सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन, महिका गुप्ता, अमित शर्मा, देवेश कौशिक, राजीव शर्मा आदि का पेंशनर्स मंच का पटका एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधेश्याम शर्मा पूर्व एसएसपी डाक विभाग, प्रमोद अरोरा, अशोक डोडा, अनिल सोंबती, डा. सिमलेंश रहे। संचालन मौहम्मद अलवी सेल्स टैक्स एवं अरूण कुमार मिडढा डाक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया। राजवीर सिंह परतापुर एवं सत्यपाल सिंह शामली द्वारा गीत प्रस्तुति कर सभी का मनोरंजन किया।

इस सभा में पेंशनरो की समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया। पुरानी पेंशन को पुनः जारी करने, आठवें वेतन आयोग बैठाने, 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनरों को क्रमशः 5, 10, 15 प्रतिशत की पेंशन में वृ(ि कराने, मुजफ्फरनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी जारी कराने, रेलवे में सीनियर सिटीजन के लिए पुनः किराये में छूट दिलाने, बैंको, डाकघरों, रेलवे एवं हास्पिटल में सीनियर सिटीजनों के लिए अलग काउंटर बनवाने की सुविधा जारी कराने सम्बन्धी सेवानिवृत्त साथियों एवं फैमिली पेंशनरों की पेंशन सम्बन्धी सेवाओं में आ रही बाधाओं पर गम्भीरता से विचार-विमर्श किया।
राजकुमार मलिक, पवन छाबडा, प्रेमी छाबडा, राजू रहेजा, डाण् केजी सावलिया, ज्ञान प्रकाश खतौली, रामचन्दर शर्मा ने पेंशनरो की समस्याओं के समाधान का प्रशासन के माध्यम से निदान कराये जाने का आश्वासन दिया। सभा में आयकर विभाग के अमिताभ श्रीवास्तव, सुधीर कुमार शर्मा, रेलवे बाबूराम गोयल, न्यू इंडिया इंश्योरेंस से विजेन्द्र, डाक विभाग से हरिमोहन शर्मा, आदेश कुमार, गजब सिंह, सुन्दर लाल, खुर्शीद आलम सहित सैकडों की संख्या में सेवानिवृत्त साथियों ने सहभागिता कर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई