श्री परमधाम न्यास के क्रांति गुरु चंद्र मोहन महाराजका मनाया जन्मदिन

Share :

मुजफ्फरनगर । बुधवार को श्री परमधाम न्यास के संस्थापक और हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन जी के जन्मदिवस को वृक्षारोपण दिवस के रूप में जीआईसी मैदान में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के महिला मोर्चा अध्यक्ष पंकज  ने पौधारोपण कर सवा लाख वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर समिति के प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा कि पिछले लगभग 20-25 वर्षों से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन जी के जन्मदिवस को हम “वृक्षारोपण दिवस” के रूप में मनाते आ रहे हैं। वृक्षारोपण दिवस का अर्थ है वृक्षों का रोपण करना और उन्हें पालना। इसी दिन से प्रतिवर्ष सवा लाख वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया जाता है। क्रांतिगुरु चन्द्र मोहन जी ने हमें ये सिद्धान्त दिया है कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं और प्रकृति का संरक्षण करते हैं अतः हमें इनके प्रति जागरूक रहना चाहिए। हमें ये मानना होगा की जब तक हम ” वृक्षों को पालो अपने बच्चों की तरह, अपने बच्चों के लिए।” इस सूत्र को नहीं अपनाएंगे प्रकृति के प्रति जागरूक नहीं हो सकते।
वृक्षों के महत्व की चर्चा करते हुये श्रीमति पंकज जी ने आगे बताया कि श्री चन्द्रमोहन जी का मानना है कि यदि हम वास्तव में प्रकृति के प्रति जागरूक हैं तो हमें इन तीन सिद्धान्तों को अपनाना पड़ेगा।
“वृक्षों का सत्कार, नदियों का श्रृंगार, प्रदूषण का बहिष्कार तब ही वास्तव में होगा प्रकृति को नमस्कार।”
इस वर्ष पड़ी भयंकर गर्मी ने प्रकृति के प्रति गैर जागरूकता और वृक्षों की कमी का हमें एहसास कराया। यदि हम अब भी प्रकृति के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आगे इससे भी भयंकर परिणाम भुगतने होंगें और प्रकृति के महाकाली रौद्र रूप का दर्शन जल्द ही होगा।
हम कोविड काल में प्रकृति के उस महाकाली रौद्र रूप को एक बार देख चुके हैं लेकिन प्रकृति के प्रति अब भी लापरवाह हैं यदि हम चाहते हैं की हम निरोगी रहें और कोरोना जैसी महामारी का सामना दोबारा ना करने पड़े तो प्रकृति के प्रति जागरूक होना ही होगा और संसार के प्रत्येक मनुष्य को अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षों का रोपण करना होगा उन्हें पालना होगा। यदि हमने ऐसा नहीं किया तो वो दिन दूर नहीं जब कोरोना से भी अधिक भयावह महामारी का जल्द ही सामना करना होगा। इस अवसर पर चन्द्र मोहन जी ने एक उद्घोष दिया “धरती को वृक्ष दो, पूरे गुरु का साथ दो। जाति को त्याग दो, शहीदों को सम्मान दो। इस अवसर पर संगीता, अलका, सुषमा, सीमा, नेहा, रीता इत्यादि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई