आईजीआरएस व सीएम डैश बोर्ड की बैठक में डीएम ने कसें अफसरों के पेंच, लगाई क्लास

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ एवं लम्बित शिकायतों-निस्तारण एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित बैठक जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर संदर्भों की विभागवार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को अपना प्रतिनिधि भेजने के बजाए स्वयं मौजूद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसए को स्कूल बंद होने के विषय में सही जानकारी न देने पर विभागीय कार्रवाई करने और गन्नाधिकारी को आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की जानकारी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी।

समीक्षा बैठक में एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार को निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति कम है ऐसे विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टियां जारी की जाए। वहीं जिन विभागों द्वारा आईजीआरएस के संदर्भ में अभी तक निस्तारण संतोषजनक न पाए जाने और बैठक में अनुपस्थित होने वाले अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस व सीएम डैशबोर्ड की प्रगति के निस्तारण में जिनकी फीडबैक खराब है, उनका वेतन रोकने के लिए जरुरी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मंडी सचिव खतौली की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सचिव मंडी मुजफ्फरनगर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डीएम उमेश मिश्रा ने एडीएम वित्त को निर्देश दिए कि जिन विभागों के प्रगति खराब है ऐसे अफसरों के साथ 25 फरवरी की सुबह प्रात: 10 बजे कार्यालय में बैठक कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित कर दें, ताकि कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। कोई भी संदर्भ सी श्रेणी एवं असंतुष्ट फीडबैक संदर्भ का निस्तारण करने से पूर्व शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता करने के उपरान्त आख्या अपलोड कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले अधिकारी निस्तारण में सुधार लाएं। वहीं कर करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देय वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, सिंचाई, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग सहित अन्य राजस्व संग्रह से जुड़े विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देय वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। लक्षित राजस्व देयों की वसूली में सुधार लाते हुये समय अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई