कर्मचारी से अभद्रता पर आक्रोश, अफसर पर कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को विकास भवन में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब परिसर में तीसरी मंजिल स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन द्वारा अपने ही एक कर्मचारी के समक्ष अजीब शर्त रखने की जानकारी अन्य कर्मियों को मिली। अभद्र टिप्पणी वाली शर्त की से विकास भवन में सभी कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया और उक्त अधिकारी की घटिया सोच का भी पता चला। अभद्रता से आहत कर्मचारियों ने जब इस मामले की जानकारी सीडीओ को दी तो वो भी इस शिकायत को सुनकर दंग रह गए। विकास विभाग के कर्मचारियों ने इसके विरोध में एक्सईएन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
सोमवार को विकास भवन में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन की घटिया मानसिकता को लेकर पनपे विवाद के बीच विकास भवन कर्मचारी एसो. के अध्यक्ष राहुल चौधरी, महामंत्री कुलवंत सिंह व अन्य कर्मियों ने सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण से मुलाकात करते हुए मामले की शिकायत की। वहीं एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई और उसे हटाने की मांग की। एसोसिएशन ने मंगलवार से ग्रामीण अभियंत्रण विकास के कार्यों का बहिष्कार करने और धरना देने की चेतावनी दी।
विकास भवन के तृतीय तल पर ग्रामीण अभियंत्रण विकास का कार्यालय है। इस विभाग में टेंडरों को लेकर कुछ शिकायत चल रही है। एक्सईएन ने सुमित कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक पर शिकायत कराने का गंभीर आरोप लगाया। आरोप है कि एक्सईएन ने सुमित कुमार को मुख्यालय पर रखने के लिए अजीब शर्त रखते हुए परिवार पर भी टिप्पणी की है। 19 फरवरी से उक्त कर्मचारी मानसिक तनाव में है। सोमवार को उक्त कर्मचारी ने आखिर में तंग आकर विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल चौधरी व महामंत्री कुलवंत सिंह ने इस मामले को लेकर ग्रामीण अभियंत्रण के कार्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में लिए निर्णय के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए एक्सईएन के खिलाफ सीडीओ से शिकायत की। एसो. के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि इस घटना में एक्सईएन को लिखित में माफी मांगनी होगी। वहीं कर्मचारियों ने एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से भीमसेन पाल, संजय कुमार, पंकज, देवेन्द्र चौधरी, मोहित, सचिन पुंडीर, अर्चना शर्मा, दीपक, सुमित कुमार, सुधीर कुमार आदि दर्जनों अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal