मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक मीट का सोमवार को शुभारंभ कॉलेज के सचिव अखिलेश दत्त द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुधीर पुंडीर ने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावनाओं का परिचय देने व खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मार्च पास्ट में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

आज की प्रतियोगिता में 100 मीटर एवं 200 मीटर की हिट्स कराई गई तथा शॉट पुट में प्रथम पुरस्कार विशाल कुमार, द्वितीय आदित्य, तृतीय पुरस्कार सागर एवं डिस्कस व लंबी कूद में प्रथम विशाल, द्वितीय सागर व तृतीय आदित्य ने प्राप्त किया। आयोजन में शारीरिक शिक्षा के विभाग के डॉ. नितिन कुमार, डॉ, अंशुल शर्मा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. चंद्र मणि, डॉ. नागेंद्र, डॉ. कर्मजीत कौर, डॉ. प्रणव शर्मा आदि का विशेष रूप से सहयोग रहा। इस दौरान महाविद्यालय के डीन प्रो. अलका बंसल, प्रो. अजय पाल, विशंभर पांडे, डॉ. सरिता ढाका, मदन पाल, ध्रुव गुप्ता, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. शिव धीमान, डॉ, सुधीर, डॉ. विपिन, डॉ. धीरज, पावी सैनी, सोनाक्षी धीमान आदि शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सविता ने किया।

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन






