पालिका स्ट्रीट लाइट खरीद मामले में बैठाई जांच

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में स्ट्रीट लाइट खरीद प्रकरण में भाजपा सभासद की गड़बड़ी की शिकायत में ईओ ने अवकाश से लौटते ही एक्शन लेकर जांच बैठा दी। इस मामले में पथ प्रकाश और लोक निर्माण विभाग से शिकायत में उठाये गये बिंदुओं पर आख्या तलब की है।
नगरपालिका परिषद् की ओर से इस बार सीमा विस्तार के तहत नवसृजित क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए जुलाई 2024 में 1.74 करोड़ रुपये की लागत से 45-50 वॉट क्षमता में 3 हजार स्ट्रीट लाइट 130 ल्यूमिनर क्षमता की खरीदने को निविदा आमंत्रित की गई थी। इसके लिए 7 अक्टूबर की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत हो गया, जिसमें 11 कंपनियों ने निविदा डाली, लेकिन शर्त के अनुसार मात्र 4 कंपनी एलईडी लाइट का सैम्पल पालिका को उपलब्ध करा पाई थी, जिनमें हैलोनिक्स व सूर्या मेक लाइट दी गई। लाइटों का परीक्षण पालिका ने अल्फा टेस्ट हाउस प्रा.लि. नई दिल्ली से कराया, जिसमें हैलोनिक्स मेक ल्यूमिनर 127.8 आया तो वहीं सूर्य मेक एलईडी लाइट का मेक 132.50 आया। इसमें 3 कंपनियों में सबसे कम दर पर लाइट देने का प्रस्ताव वाली कंपनी एसएस एंटरप्राइजेज भरतिया कालोनी नई मंडी की निविदा को स्वीकृत कर लिया था। ऐसे में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के अवकाश पर होने के कारण कंपनी को वर्क आॅर्डर नहीं दिया जा सका था। इसी बीच भाजपा वार्ड सभासद देवेश कौशिक ने पालिका ईओ को शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि नियमों के विपरीत प्राइवेट कंपनी से एलईडी लाइटर के ल्यूमिनर जांच कराई गई है। इसके साथ सूर्या मेक कंपनी 100 ल्यूमिनर की ही लाइट बनाती है, ऐसे में 130 ल्यूमिनर की शर्त वो कैसे पूरी कर सकती है। इसके लिए उन्होंने जांच कराने की मांग की। अब कई दिनों की छुट्टी के बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह सोमवार को जैसे ही अवकाश से वापस लौट आई, तो यह मामला उनके समक्ष रखा गया।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि एलईडी लाइटों के ल्यूमिनर की जांच कराने को लेकर आई शिकायत गंभीर है और इस मामले में उनके द्वारा पथ प्रकाश प्रभारी जेई जलकल धर्मवीर सिंह को जांच सौंप दी है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग से भी मामले में आख्या मांगी गयी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद प्राप्त होने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही अब कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal