टैक्स बार एसोसिएशन में सलिल वत्स अध्यक्ष, ब्रजमोहन महासचिव, अमित तायल कोषाध्यक्ष बने

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड पर टैक्स बार एसोसिएशन की साधारण सभा में महासचिव असगर मेंहदी द्वारा वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया गया और अध्यक्ष शलभ कौशिक द्वारा सभा को संबोधित किया गया। नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। वित्त सचिव दीपक शर्मा द्वारा वर्षभर का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी आर० के शर्मा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गयी, जिसमें अध्यक्ष सलिल वत्स, उपाध्यक्ष आयकर अभिलाष कुमार, उपाध्यक्ष जीएसटी राजीव गुप्ता और महासचिव ब्रजमोहन, सचिव आयकर शलभ गर्ग, सचिव जीएसटी हर्षित गर्ग, सचिव वित्त अमित तायल, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप गोयल, प्रभात कुमार, दीपक कुमार, नमन मित्तल, निधीश गुप्ता, सचिन गुप्ता व अनुज सैनी को सतीश अनेजा एडवोकेट द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

तत्पश्चात् बार की ओर से डा. श्वेता कौशिक धर्मपत्नी शलभ कौशिक को जिला उपाध्यक्ष भाजपा बनने पर सम्मान किया गया। सतीश अनेजा और शहजाद आलम द्वारा बार की ओर से नव गठित कार्यकारिणी और डा. श्वेता कौशिक को बधाई और शुभकामनायें दी गयी। सभा में नीरज पाल, अंकुर मैनी, रविशंकर अग्रवाल, वंशिका शर्मा, प्रवीण गुप्ता, विजय जैनी, सुधीर तायल, मुकेश ढींगडा, अभिषेक खन्ना, अजय सैनी, महेश शर्मा, मनीष कुमार गुप्ता, राजकुमार शर्मा, मौ० तसलीम, रजनीश कुमार, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal