मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए मुजफ्फरनगर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 6 अप्रैल को जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक ध्वजारोहणा, सम्मान समारोह, सार्वजनिक स्वच्छता और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए जिला स्तरीय बैठक में विस्तृत रणनीति तैयार की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 6 अप्रैल को पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर मंगलवार को गांधीनगर स्थित जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति, मण्डल और बूथ स्तरीय संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंथन करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में स्थापना दिवस अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक गजेन्द्र मावी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री संजय गर्ग और जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक ने संयुक्त रूप से किया।
स्थापन दिवस अभियान के क्षेत्रीय सह संयोजक गजेन्द्र मावी ने कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी में हैं और हम पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को एक उत्सव के रूप में मनाने जा रहे है। देश के कोने-कोने से करोडों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं तथा सेवा भाव के साथ राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हैं। पार्टी की विशिष्ट विचारधारा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता एवं सरकार की उपलब्धियों तथा कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम को देश की जनता सराहना कर रही है और व्यापक रूप से समाज के प्रत्येक वर्ग का अपार जन समर्थन मिल रहा है तथा लगातार पार्टी का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में आगामी दिनों के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता समर्पण भाव से जुट जायें।

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व में और भारत में ईरान अमेरिका युद्ध के कारण भय का माहौल बना हुआ है, आम जनमानस अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य से काम लें, भारत सरकार आवश्यक वस्तु, तेल और गैस की आपूर्ति के लिए संकल्पित हैं, छह को घर घर जाकर कार्यकर्ता सम्पर्क करें और झंडा लगायें। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता पहले अपने घर पर झंडा लगायें और घर घर जाकर सम्पर्क कर भाजपा सरकारों की नीतियों, उपलब्धियों को बतायें। आज भाजपा विकास और विश्वास का पर्याय है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण है।
बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि भाजपा की वैचारिक नींव 1925 में पड़ी थी, जबकि एक राजनीतिक दल के रूप में 6 अप्रैल 1980 को इसकी स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में पार्टी की सरकारें लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम हैं। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक स्थापना दिवस को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। 6 अप्रैल को जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके अलावा मंडल और बूथ स्तर तक कार्यालयों को सजाया जाएगा तथा प्रेरणा स्रोत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर पार्टी का ध्वज फहराएगा और घर-घर जाकर जनसंपर्क करेगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे लोगों को पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और विचारधारा से अवगत कराएं तथा अधिक से अधिक घरों पर भाजपा का झंडा लगवाएं। कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों का सम्मान, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा, तथा लाभार्थियों से संपर्क कर सक्रिय सदस्य सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।
जनपद में पार्टी स्थापना दिवस अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। महामंत्री संजय गर्ग को जिला संयोजक, जबकि उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक और मंत्री दिनेश पुंडीर को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से वंदना वर्मा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, डॉ. सुभाष शर्मा, प्रदीप सैनी, डॉ. पुरुषोत्तम, श्रीमोहन तायल, रूपेन्द्र सैनी, राजू अहलावत, विशाल गर्ग, जोगेन्द्र गुर्जर, विनीत चौहान, अमरजीत गुर्जर, विजय प्रजापति, अंजलि चौधरी, सचिन पावटी, रविकांत पाल, ममता अग्रवाल, अनुज सहरावत, रक्षित नामदेव, लवी विकल, पुरोहित उटवाल, पंकज महेश्वरी, सर्वेश पिन्टू त्यागी, कविता सैनी, अजय सागर, मौहम्मद सलीम, सुन्दर पाल, यशवीर सिंह, प्रवीण खेडा, नन्दकिशोर पाल, मोनू कुरथल, विकास चौहान, हिमांशु सेनी, अरूण खारी, रोहित खत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal