पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता करते हुए पुलिस ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी सूरज कुमार राय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रेषित संदेश का वाचन कर सुनाया। इसके उपरांत उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी पर पुलिस कलर (पुलिस ध्वज का प्रतीकात्मक बैज) लगाया। इस अवसर पर पुलिस बल की एकजुटता, अनुशासन और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अदम्य साहस और समर्पित सेवाओं के सम्मान में पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह गौरव हासिल करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल बना था। तभी से 23 नवंबर का दिन पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पुलिस ध्वज में शामिल लाल और नीला रंग पुलिस बल की शक्ति, निष्ठा, साहस और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक माना जाता है। यह ध्वज पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना की याद दिलाता है।
इस अवसर पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस बल को अपनी गौरवशाली परंपरा, शौर्य और बलिदान की विरासत को आगे बढ़ाने तथा पुलिस ध्वज की आन, बान और शान सदैव अक्षुण्ण रखने का संदेश दिया गया।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई