मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत एवं यातायात पुलिस के साथ संयुक्त रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले, रॉन्ग साइड मैं वाहन चलाने,बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले, मोडिफाइड साइलेंसर, ड्रंकैन ड्राइविंग,ओवर स्पीडिंग, भार वाहन में सवारी ले जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। इस दौरान 44 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों एवं 12 बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालकों सहित कुल 56 वाहनों के चालान किए गए तथा ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






