बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी।
मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर प्रेस वार्ता में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को समय पर रिचार्ज करने पर बिजली बिल में 2 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। साथ ही उपभोक्ता अपने बिजली उपयोग की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकेंगे। यह मीटर पूरी तरह से आईएसआई प्रमाणित हैं और इनमें इन-बिल्ट सुरक्षा प्रणाली भी उपलब्ध है। मुख्य अभियंता द्वारा बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को मोबाइल एप, वेबसाइट और अन्य डिजिटल माध्यमों जैसे पेटीएम, जीपे आदि से आसानी से रिचार्ज की सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्हें एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली खपत, बैलेंस और अन्य सूचनाएं भी प्राप्त होंगी।
स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान पहले से जमा सुरक्षा धनराशि को उपभोक्ताओं के खाते में समायोजित किया जाएगा। यदि कोई बकाया होगा तो उसे भी इसमें जोड़ा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग का लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत यह भी प्रावधान किया गया है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद प्रारंभिक 30 दिनों तक तथा बैलेंस समाप्त होने के 3 दिन बाद तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। साथ ही सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और रविवार व राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा न हो।
प्रेस वार्ता में विभागीय अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि मुजफ्फरनगर जोन में अब तक लाखों स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। इस योजना के माध्यम से न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि बिजली वितरण प्रणाली भी अधिक मजबूत और पारदर्शी बनेगी। अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट मीटर योजना उत्तर प्रदेश को स्मार्ट प्रदेश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ऊर्जा दक्षता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं जवाबदेह सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की ओर से 14 जनपदों में 76 लाख 57 हजार 01 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाये जाने हैं, इनमें अभी तक 20.7 प्रतिशत मीटर लगाये जा चुके हैं। जनपद शामली में 1 लाख 16 हजार 81 मीटर शामली और 87 हजार 446 स्मार्ट मीटर मुजफ्फरनगर जनपद में लगाये गये हैं। यह कार्य लगातार कराया जा रहा है। लो बैलेंस होने पर उपभोक्ता को भुगतान संबंधी जानकारी एसएमएस के जरिये दी जा रही है। ऐसे में समय रहते रिचार्ज कराया जाये तो बिजली कटने जैसी समस्या से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर जो भी समस्या उपभोक्ता के स्तर से विभाग तक पहुंची है उकने नियमित समाधान के लिए उच्च स्तर पर लगातार सम्पर्क किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal