मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को कोसते है पर वास्तव में वो दुख उसके प्रारब्ध का फल होता है।
महाराज श्री ने भीष्म पितामह के प्रसंग को श्रवण कराते हुए कहा कि इन्होंने भी एक बार अनजाने में एक सांप को कंटीली झाड़ी पर फेक दिया था उसके अंग अंग में काटे चुभ गए थे जिसके फलस्वरूप इन्हें भी अंत समय में पूरे शरीर में बाण चुभ गए ओर इन्हें तड़पना पड़ा हालांकि अंत समय में भजन के प्रभाव से द्वारिका धीश भगवान का दर्शन करते हुए अपने प्राणों को ज्योति के रूप में प्रभु के चरणों में निवेदित कर दिया अतः हमें भगवान की पूजा से भी अधिक हमे अपने कर्म शुद्ध रखने चाहिए अपने मन से वचन से कर्म से किसी का अहित करने से बचे तो भगवान शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते है क्यों कि कर्म ही पूजा है जैसा आप करेंगे वैसा ही भरेंगे इस प्रसंग पर पूज्य श्री ने जब जो बोयेगा वो ही पायेगा भजन सुनाया तो सभी श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो कर झूम उठे इस अवसर पर ब्रजमोहन तायल ने सपरिवार व्यास जी का पूजन किया व मंजू त्यागी सिखा वर्मा केतन तायल अजय अग्रवाल अलका तायल मुकेश वर्मा राजा प्रताप नितिन कश्यप गुड्डू लाला समेत बड़ी संख्या मे श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट






