एमजी पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबू हरबंस लाल गोयल जी की पुण्यतिथि

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी कर्मयोगी स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और समाजसेवा, शिक्षा तथा सनातन संस्कृति के साथ ही गऊ और गंगा के संरक्षण के लिए उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया गया।
14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम में उनके पुत्र एवं एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष भीमसेन कंसल, उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, राजन अग्रवाल, एडीजीसी विक्रांत राठी एडवोकेट, सतवीर सिंह, एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत तथा एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित करते हुए बाबू जी को श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शिक्षिका सुषमा गर्ग ने स्वर्गीय बाबू हरबंस लाल गोयल जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। बाबू जी का जीवन सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा। उन्होंने सनातन संस्कृति, गौ संरक्षण और गंगा संरक्षण के लिए विशेष योगदान दिया। इसके साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता और शिक्षा के प्रसार के लिए भी निरंतर प्रयास किए। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा स्थापित आदर्श आज भी विद्यालय की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों के संस्कारों में दिखाई देते हैं। उनका मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करते हुए प्रभु से प्रार्थना की। इसके बाद गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने बाबू हरबंस लाल गोयल के विचारों और उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ज्ञान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही सच्चा पुरुषार्थ : मोहन भागवत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देवभूमि शुकतीर्थ स्थित महर्षि शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव जी की पुस्तक ‘अभिनंदन’ के द्वितीय संस्करण के विमोचन हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी प्रवास पर पधारे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ओमानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भागवतनगरी शुक्रताल एवं शुकतीर्थ ट्रस्ट

वसुंधरा रेजिडेंसी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वसुंधरा रेजिडेंसी के चल रही श्री मदभागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जीवन में कर्म प्रधान होता है जो जैसा कर्म करता है उसे उसी प्रकार फल की प्राप्ति होती है। जीवन जो मनुष्य दुख पाता है लोग भगवान को

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई