मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्याम लाल बंसल अध्यक्ष, अनिल सोबती प्रबन्धक, डॉ उमेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजन सिंघल उपप्रबंधक, कुलभूषण बजाज उपाध्यक्ष, डॉ विजय टंडन पूर्व अध्यक्ष, आदर्श गोयल मुख्य अतिथि, श्री रूपेंद्र सैनी जी , श्री कुलदीप गोयल, अजय भार्गव रोटरी क्लब, मधु भार्गव, आयुषी गोयल व कौशल आर्य प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। भोपाल सिंह सैनी ने कक्षा एलकेजी से पंचम तक परीक्षाफल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कुल 580 छात्रों ने प्रतिभाग किया। सभी शिक्षार्थी अच्छे अंक पाकर उत्तीर्ण हुए। मुकेश दत्त शर्मा ने कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित किया। उन्होने बताया कि कुल 516 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए जिनमे 464 परीक्षार्थी उत्तीर्ण 43 पुन: परीक्षा में घोषित किए गए। कक्षा एल के जी से 11 तक कमश: शानवी कुमारी, शिजा अंसारी, दृष्टि सिरोही, तेजस गर्ग, नीर सैनी, वैष्णवी चंदेल,स्पर्शिका वर्मा, सामर्थ सिंह,ओजस चौहान, देवराज सिंह, दिव्या सरोय, तक्ष, अरुण प्रथम रहे। रितिका कुमारी,रुद्र, कुश, अंशुमान वर्मा, तृषा वर्मा, वैदेही, प्रभात शर्मा, तेजस, उज्जवल गर्ग, अविश,वंश, शुभम कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। आचार्या नंदिनी शर्मा व भैया अंश दीक्षित ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग किया।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






