लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पूरे साल की मेहनत का परिणाम देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। टॉपर छात्रों को आगन्तुक अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान पर पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि विद्यालय के उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल, प्रसिद्ध शिक्षक व लेखक ड़ॉ दिनेश शर्मा तथा प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने मां शारदे के सम्मुख पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया।
प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम विधिवत घोषित करते हुए बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98.82% रहा है। कक्षा 6 में सिद्धार्थ, कक्षा 7 में आदित्य पाल, कक्षा 8 में आरव शर्मा, कक्षा 9 में हर्षित कुमार अत्रिश, कक्षा 11 में राघव गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी विंग का परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए कोर्डिनेटर गोदावरी गुप्ता ने बताया कि नर्सरी में मनस्वी, एलकेजी में राघव, यूकेजी अवनी, कक्षा 1 में मायरा जावला, कक्षा 2 में संभवी, कक्षा 3 में प्रीत, कक्षा 4 में काव्या कौशिक तथा कक्षा 5 में आदित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


प्रधानाचार्य ड़ॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि आगामी सत्र से विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हो गया है। सभी कक्षाओं में सीबीएसई के अनुसार ही प्रवेश दिए जाएंगे। इस अवसर पर जीव विज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर श्रीमती संयोगिता मैमोरियल अवार्ड कक्षा 11 के छात्र यश कुमार को दिया गया तथा हिन्दी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर श्री पुष्कर राज भारद्वाज एवं कुमारी पूजा भारद्वाज स्मृति पुरस्कार कक्षा 11 के राघव गर्ग तथा कक्षा 9 के सक्षम सैनी को प्रदान किया गया।
कक्षाओं के सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को आगंतुक अतिथियों द्वारा ट्राफी व प्रशस्ति पत्र पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त इस सत्र में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले तीन अध्यापक प्रयाग सिंह, तेजपाल सिंह एवं सरोज शर्मा को अंग वस्त्र प्रदानकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता सुनील त्यागी को भी सरस्वती विद्या मंदिर कैराना में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति मिलने पर सम्मानित किया गया। संगीत शिक्षिका अनन्या त्रिपाठी ने एक गीत के माध्यम से बच्चों को प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि विद्यालय के उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी छात्र अपने जीवन में अनुशासन को अवश्य अपनाएं तथा भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाकर पूर्ण मनोयोग से तैयारी में जुट जाएं। इस विद्यालय का उद्देश्य राष्ट्र के लिए अच्छे नागरिक तैयार करना है। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर एवं कोषाध्यक्ष सीए अजय कुमार जैन ने भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, छात्रों तथा अभिभावकों को शुभकामनायें प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं प्रतिभावान छात्रों को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र, शिक्षक, नगर के गणमान्य व्यक्ति तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रुड़की रोड पर गरजा एमडीए का महाबली, 40 बीघा भूमि का अवैध निर्माण ध्वस्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-4 में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल की प्रेरणा एवं उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में सोमवार को अवैध निर्माण/प्लाटिंग अमित मान, रुडकी रोड से पानीपत जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के पास 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग, अवैध कालोनाईजर नरेश बंसल उर्फ बन्टी, भूषण

5 अप्रैल तक कराएं कीटनाशी रजिस्ट्रेशन, अन्यथा पड़ेगा भारी: कृषि रक्षा अधिकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं से कहा है कि अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अध्यक्षता में ऑन लाईन मीटिंग में निर्देशित किया है कि सभी कीटनाशी रसायन विक्रेताओं को IPMS PORTL (एकीकृत कीटनाशी प्रबन्धन प्रणाली) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है,

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत गिरफ्तार, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, थाने पर धरना

मुजफ्फरनगर/भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किसानों की हुंकार के बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत की गिरफ्तारी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सियासी पारा गरमा दिया है। जैसे ही टिकैत की गिरफ्तारी की खबर मुजफ्फरनगर जनपद में पहुँची, भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरने के साथ आक्रोशित होकर थानों पर धरना

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चौड़ी गली नई मंडी में श्री महावीर भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चौड़ी गली नई मंडी मुजफ्फरनगर में सोमवार को 1008 श्री महावीर भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से नई मंडी के विभिन्न मार्गो से निकली। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष अमित जैन एडवोकेट व मंत्री अशोक जैन ने बताया कि 1008 श्री महावीर भगवान की शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष की भांति इस

कनखल के श्री माधवानंद आश्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल की गढ़वाल संभाग बैठक संपन्न

हरिद्वार ()रिप। कनखल स्थित श्री माधवानंद आश्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल की गढ़वाल संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रांत मंत्री ठाकुर विशाल सिंह राणा रहे। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में देवेश उपाध्याय (संगठन महामंत्री, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक विनोद संगल, सह प्रबंधक डॉ अशोक कुमार, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आज़ादवीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी, हेडमिस्ट्रेस जूनियर विंग ममता चौहान एवं काउंसलर कंचन सोनी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वार्षिक परीक्षा के परिणाम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal