मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं से कहा है कि अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अध्यक्षता में ऑन लाईन मीटिंग में निर्देशित किया है कि सभी कीटनाशी रसायन विक्रेताओं को IPMS PORTL (एकीकृत कीटनाशी प्रबन्धन प्रणाली) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है, जिन विकेताओं द्वारा IPMS PORTL (एकीकृत कीटनाशी प्रबन्धन प्रणाली) पर पंजीकरण नहीं कराया जायेगा, उनके कीटनाशी लाईसेंस तत्काल निरस्त किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त सम्बन्ध में पूर्व में भी कई बार निर्देशित किया जा चुका है कि तत्काल IPMS PORTL पर ipms.gov.in बेवसाइट के होम पेज पर register क्लिक करने के बाद sign up कर लें. उसके परान्त नये रजिस्ट्रेशन का एक फार्म खुलेगा, उसनें अपनी फर्म से सम्बन्धित विवरण भरने के पश्चात आपकी आईडी बन जायेगी, जिसे अधोहस्ताक्षरी द्वारा अप्रूव्ड किया जायेगा, किन्तु अभी तक जनपद में कुल 50 कीटनाशी लाईसेंसधारियों द्वारा ही रजिस्ट्रेशन किये गये है।
उन्होंने कहा कि जिन कीटनाशी लाईसेंसधारियों द्वारा दिनांक-5 अप्रैल तक IPMS PORTL पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा, उनका लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जायेगा।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





