करीब 35 करोड़ से शहर के चहुंमुखी विकास की तैयारियों में जुटी पालिका चेयपर्सन

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका क्षेत्र के तमाम 55 वार्डों में गलियों से मुख्य मार्गों तक जगमग करने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच पालिका चेयरपर्सन ने अपनी योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी कर ली है। योजना के तहत दूधिया रोशनी में बदलने को करीब सवा छह करोड़ रुपये की लागत से नगर में स्ट्रीट लाइटों का जाल शहर के चारों ओर पालिका सीमा में बिछाने का ब्लू प्रिंट तैयार है। वहीं करीब 26 करोड़ की लागत से वार्डों में नए निर्माण कार्य भी प्रस्तावित किए हैं। पालिका क्षेत्र के कायाकल्प को धरातल पर लाने की खातिर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर करीब 35 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के 88 प्रस्तावों का एजेंडा पालिका प्रशासन ने जारी किया है। इस एजेंडे का अनुमोदन करने के लिए 20 जुलाई को पालिका बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में 20 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का एजेंडा जारी करते हुए एजेंडे में कांवड़ यात्रा के दौरान प्रस्तावित कार्यों के साथ लोकसभा चुनाव में हुए कामकाज के भुगतान समेत शहर के विकास को गति देने वाले विभिन्न कार्यों को शामिल किया है। 88 प्रस्तावों वाले एजेंडे में पालिका प्रशासन बोर्ड फण्ड, राज्य वित्त एवं 15वें वित्त के अंर्तगत प्राप्त धनराशि से करीब 35 करोड़ रुपये का बजट खर्च करने की योजना है। इनमें प्रमुख रूप से स्ट्रीट लाइट, पेयजलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों का लम्बित भुगतान व निर्माण कार्य को शामिल किया है। करीब सवा छह करोड़ रुपये की लागत से शहर के 55 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्तावों में काली नदी पर हाईमास्क, बुढ़ाना मोड तक एलईडी लाइट, गांधी कालोनी हनुमान मंदिर से पचैंडा बाईपास तक एलईडी स्ट्रीट लाइट, रुड़की चुंगी से श्रीराम लॉ कॉलेज तक डिवाईडर पर आक्टोगोनल पोल्स के साथ स्ट्रीट लाइट, कम्पनी बाग में फैन्सी पोल पर 84 वाट एलइ्रडी लाइट, मंडी समिति से एटूजेड चौराहे तक एलईडी लाइट लगेंगी। वहीं वेस्ट टू एनर्जी प्लांट बनवाने के लिए सड़क निर्माण के मसले को सुलझा लेने के साथ सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य के लिए पालिका प्रशासन लोक निर्माण विभाग को 2.36 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने जा रहा है। वहीं वार्डों में सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए करीब 25 करोड़ रुपये के 200 नए निर्माण कार्य, नाली, पुलिस और चैनल मरम्मत आदि के लिए 1.68 करोड़ रुपये के कार्यों को एजेंडे में शामिल किया है। खालापार हादसे को लेकर चेयरपर्सन ने मुआवजे के वादे को निभाने के लिए मृतक नसीम के परिजनों को सहमति के अनुसार 20 लाख रुपये बतौर मुआवजा बोर्ड फण्ड से देने का प्रस्ताव शामिल किया है। इसके साथ अपनी अचल सम्पत्तियों की निगरानी और सुरक्षा के लिए इस बार दो लेखपाल भी आउटसोर्स पर रखने को पालिका ने तैयारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal