सीएमओ ने आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा के साथ दिए जरुरी दिशा-निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। योगी सरकार की पहल पर जनपद में प्रारंभ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का रविवार को सीएमओ ने सघन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करना तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। सीएमओ ने इस बीच जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेवड़ा, सिखेड़ा, बहादुरपुर, ककरौली, तिस्सा एवं मोरना का निरीक्षण करते हुए वहां पर तमाम मरीजों की ओपीडी के पंजीकरण, दवा वितरण व्यवस्था, टीकाकरण सत्र, प्रसव कक्ष, लैब सुविधाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों की संख्या, दी जा रही परामर्श सेवाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने इस दौरान वहां तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज का समुचित पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों को प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं प्रदान करने, नियमित टीकाकरण आयोजित करने तथा गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान जहां कमियां मिली, वहां पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके निकट सुलभ, नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है, ऐसे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई